CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद, बिरला बोलें- कोटा-बूंदी को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की सफलता का मॉडल बनाएंगे

3 वर्ष ago
in bundi
0
Interaction with women of self-help groups in Tiffin with Didi program, Birla said – Kota-Bundi will be made a model of success of self-help groups.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को केशवरायपाटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ भोजन और संवाद (Food and dialogue with women of self-help group in Keshavraipatan) किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन बहनों के अपार सामर्थ्य और संकल्पशक्ति से हम कोटा-बूंदी को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की सफलता का मॉडल बनाएंगे।

स्पीकर बिरला ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों ने स्वयं सहायता समूही की शक्ति सामने आई है। हर गांव में सफलता की एक नहीं अनेक कहानियां हैं। जो महिलाएं पहले अपनी घर ही चारीदीवारी से बाहर नहीं आती थीं, वे आज आत्मनिर्भर बनाकर समाज के लिए उदाहरण बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य महिलाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें हिम्मत करके शुरूआत करनी है। उन्हें संबल देने और मदद मुहैया कराने के लिए हम तैयार हैं। स्वयं सहायता समूह जो उत्पाद बनाएंगे उसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर बाजार तलाशने के लिए कई कम्पनियों से बात हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी में पशुपालन, मसाला, साड़ी, सब्जी व्यवसाय, चप्पल उद्योग सहित कई क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। हम उन्हें कच्चा माल सीधे उत्पादक से दिलवाएंगे। बीच की चेन हटने से इनकी लागत राशि में कमी आएगी जिससे अपने उत्पाद को यह बाजार के प्रतिस्पर्धी दामों पर बेच सकेंगी।

ऑनलाइन बाजार की भी संभावना
स्पीकर बिरला ने कहा कि उनकी एक बड़ी ऑनलाइन ई-कॉमर्स कम्पनी से बात हुई है। उन्होंने बिना कमिशन कोटा-बूंदी के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध करवाने के लिए सहमति दी है। इसी तरह एक अन्य कम्पनी पिसे हुए धनिये को खरीदकर उसकी पैकेजिंग और मार्केटिंग करने के लिए भी तैयार है।

यह भी पढ़े: घनश्याम शर्मा ने संभाला ADM का पदभार, सहायक कलक्टर भावना सिंह संभालेगी नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार

सुनाई ओडिशा की सांसद प्रमिला की कहानी
कार्यक्रम के दौरान स्पीकर बिरला ने ओडिशा से लोक सभा सांसद प्रमिला बिसोई की कहानी भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुनाई। प्रमिला स्वयं निरक्षर हैं परन्तु स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्होंने ओडिशा में अनेक महिलाओं की जिन्दगी बदल दी। इसी कारण उन्हें लोक सभा का टिकट मिला और आज वे देश के सर्वोच्च पंचायत में महिलाओं के अधिकारों के लिए मुखर होकर अपनी बात करती हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Teachers Union and All State Employees Federation Ekirit discussed various issues with the Education Minister.

शिक्षक संघ एवं अखिल राज्य कर्मचारी महासंघ एकिकृत ने शिक्षा मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

In the inauguration and foundation stone laying of development works worth more than Rs 4 crore, Birla said - will make Taleda a hub of agro industries.

4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास में बिरला ने कहा- तालेड़ा को बनाएंगे एग्रो इंडस्ट्रीज का हब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN