CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सरकारे सुरक्षा की गारंटी होती है भय का कारण नहीं- गुंजल

2 वर्ष ago
in bundi
0
Government is a guarantee of security and not a reason for fear - Gunjal
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

डाबी में 36 कोम के लोगो ने किया 151 फिट का साफा पहनाकर स्वागत

बूंदी। कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल (Congress candidate Prahlad Gunja) lने बुधवार को बूंदी विधानसभा के खड़ीपुर, धनेश्वर, राजपुरा, डाबी, बुधपुरा, गोपालपुरा, नीम का खेड़ा, उलेड़ा, मंगाल, रामनगर, गणेशपुरा सहित कई गांव में जनसंपर्क किया। गुंजल ने अपने संबोधन में कहा कि आप 10 साल से लगातार बिरला जी को संसद में भेज रहे हैं मैं बरड़ क्षेत्र के लोगों के सारे हालत को जानता हूं और पिछले 4 महीनो से जब से राजस्थान में बिरला जी और बिरला जी की सरकार ताकत में आई है बरड़ क्षेत्र के लोगों का जीना हराम कर रखा है।

मैं पहली बार आपसे वोट मांगने आया हूं बिरला जी आप दस साल से वोट ले रहे हैं एक उदाहरण बता दो जब आपने बरड़ से न्याय और इंसाफ करने का प्रयास किया हो ऐसे एक हज़ार उदाहरण है जब आपने सत्ता की ताकत दिखाकर लोगों को डराने का प्रयास किया उनमें भय पैदा करने का प्रयास किया। यह बरड़ का डरा हुआ व्यक्ति जानता है पिछले दिनों किसानों की खड़ी हुई फसलों में जंगलात के लोगों ने जेसीबी चलाने का प्रयास किया। ग्राम वासियों ने मुझे एक आवाज लगाई सैकड़ो लोगों को लेकर जंगलात के दफ्तर पहुंचे और चेतावनी दी कि यदि जेसीबी चलेगी तो हमारी लाश के ऊपर से निकलेगी। इसलिए बरड़ का व्यक्ति तय कर चुका है बिरला जी आपकी विदाई होगी दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

गुंजल ने कहा कि बिरला जी के 10 साल के कर्मों की किताब जांच लो मेरी गारंटी है एक वोट नहीं मिलेगा। ताकतवर कुर्सी पर बैठने के बाद भी आपने क्षेत्र के साथ कोई न्याय नहीं किया। गुंजल ने कहा कि मैं हमेशा से एक बात का पक्षधर रहा हूं सरकारे सुरक्षा की गारंटी होती है भय का कारण नहीं। हजारों सालों का इतिहास उठाकर देख लो जब-जब सरकारे भय का कारण बनी है तो मशाल हाथ में लेकर जनता आई है और सरकारों को सिंहासन से नीचे का रास्ता दिखाया है।

गुंजल ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप हर चुनाव में विश्वास देते हैं मूल्यांकन कीजिए किस व्यक्ति ने आपका विश्वास लेकर आपका कितना जीवन बदल दिया मैं इस बात का आश्वासन देता हूं यदि आपने मुझ पर विश्वास जताया तो मैं आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। गुंजल ने कहा कि आदमी जब वोट डालने जाता है तो उसकी आंखों में एक सपना होता है इस बार का मेरा वोट जो सड़क सारे इलाके के आवागमन के लिए तकलीफ बनी हुई है उसको बनाने का रास्ता बना देगा, इस बार का मेरा वोट खेत और खलियान में खुशहाली का मार्ग बना देगा, मैं वोट देने जा रहा हूँ इस बार का मेरा वोट मेरे गाँव मे शिक्षा, चिकित्सा का एक नया आयाम स्थापित कर देगा। में वोट के रूप में आपको सपने दे रहा हू आपकी जिम्मेदारी है इसे पूरा करना। और आपने दस साल बिरला जी को अपने सपने दिए हैं। और वो सपने टूटे ही है। दस साल सत्ता सुख भोगने के सिवा बिरला जी ने कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़े : कोटा बिरला के समर्थन में अमित शाह 20 को करेंगे सभा, गुंजल के पक्ष में प्रियंका गांधी के आने की संभावना

डाबी में 36 कोमो ने किया 151 फिट का साफा पहनाकर स्वागत
गुंजल का बूंदी विधानसभा क्षेत्र के डाबी में छत्तीस कोमो के लोगो ने 151 फिट का साफा बांध कर स्वागत किया व गुंजल को विश्वास दिलाया की इस बार इस क्षेत्र से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी। व सभी गांव में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनके साथ विधायक हरिमोहन शर्मा विधायक, तालेड़ा पंचायत समिति पुर्व प्रधान मोहन गुर्जर, सत्येश शर्मा, समृद्व शर्मा, रामनिवास गुर्जर, संदीप पुरोहित सहित कई पंचायतों के सरपंच सहित कांग्रेस के कई पधाधिकारी शामिल रहें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Ganja plants worth Rs 9 lakh grown on government land seized, police busy searching for smugglers

सरकारी जमीन पर उगा रखे 9 लाख रूपये कीमत के गांजे के पौधे किए जप्त, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

When cold chicken fry was served, the bridegroom and the bride fought with each other, they kicked and punched fiercely, Panchayat was organized in the police station.

ठंडी चिकन फ्राई परोसी तो आपस में भिड़े बाराती और घराती, जमकर चले लात-घूंसे, थाने में लगी पंचायत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN