CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मतदान दलों की रवानगी, कोटा में 1507, बूंदी के 906 बूथ पर होगी वोटिंग, 20 लाख से ज्यादा मतदाता करेगें वोटिंग

3 वर्ष ago
in bundi, KOTA
0
Departure of polling parties, voting will be held at 1507 booths in Kota, 906 booths of Bundi, more than 20 lakh voters will vote.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कैमरे की नजर में रहेंगे 50 फीसदी केंद्र

कोटा/बूंदी। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। कोटा-बूंदी संसदीय सीट पर कुल 2413 मतदान केंद्र (Total 2413 polling stations in Kota-Bundi parliamentary seat) बनाए गए है। जिनमें साढ़े 20 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान कराने के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है।

कोटा जिले में कुल 1507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 755 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग के जरिए कैमरे से पैनी निगाह रखी जाएगी। वहीं बूंदी जिले में 906 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 453 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के जरिए कैमरे से पैनी निगाह रखी जाएगी।

कोटा मतदान दल रवाना
कोटा के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में दो पारियों के प्रशिक्षण के बाद मतदान दल की रवानगी शुरू हुई। जिले में 1507 बूथों पर लगभग 10 हजार मतदान कर्मी निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराएंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम प्रशिक्षण पहली पारी में सुबह 7ः30 बजे पीपल्दा, सांगोद व रामगंजमंडी और 10ः30 बजे द्वितीय पारी में कोटा उत्तर, दक्षिण व लाडपुरा के मतदान दलों का शुरू हुआ। जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय में विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां से मतदान दलों को ईवीएम सहित अन्य सामग्री दी जा रही है।

बूंदी जिले में 906 मतदान केंद्र बनाए
बूंदी जिले के हाई सेकेण्डरी स्कूल में प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई। जिल में चुनाव के लिए 906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 105 संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों सुरक्षा के लिए 2700 पुलिसकर्मियों को जिम्मा सौंपा गया है।
जिले में 7 मतदान केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या है। जहां मोबाइल नेटवर्क तक नहीं आता है। ऐसे में इन केंद्रों पर मतदान से संबंधित कोई भी सूचना देने के लिए पुलिस के वायरलैस सेट लगाए जाएंगे, ताकि चुनाव संबंधित सूचनाओं को आदान-प्रदान समय से अधिकारी के पास पहुंच सके। वहीं, मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की जिम्मेदारी जिले में 2700 पुलिसकर्मियों के जिम्मे रहेगी। साथ ही केंद्रीय रिजर्व बल, आरएसी और होमगार्ड के जवान मोर्चा संभालेंगे।

जिले में सात ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिसको शेडो जोन में शामिल किया गया है। इसमें बूंदी विधानसभा के हरिपुरा, जवारा, कैवड़िया, पलका, बिजाड़ी और हिंडोली के दो केशवपुरा व भैरपुरा मतदान केंद्र में पुलिस को वायरलेस सिस्टम दिए जाएंगे, ताकि मतदान के दौरान कोई परेशानी नहीं हो और मतदान प्रतिशत सहित अन्य जानकारी जिला मुख्यालय दी जा सके।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, कई पाबंदिया हुई लागू

पुलिस अलर्ट मोड में
एसपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में चुनाव की व्यवस्था का जिम्मा 2700 पुलिस अधिकारी और जवान संभालेंगे। वहीं, जिले में 7 मतदान केंद्र शेडो जोन में शामिल किया गया, जहां वायरलैस सिस्टम लगाए जाएंगे। ताकि चुनाव संबंधित सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
More than eight and a half lakh voters of Bundi district will exercise their franchise, voting will be held from 7 am to 6 pm.

बूंदी जिले के साढे आठ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

People are voting with enthusiasm, 28.30 percent voting took place till 11 am, see moment-to-moment updates.

उत्साह से हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक 65.38 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें पल-पल का अपडेट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN