CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

उत्साह से हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक 65.38 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें पल-पल का अपडेट

3 वर्ष ago
in bundi, KOTA
0
People are voting with enthusiasm, 28.30 percent voting took place till 11 am, see moment-to-moment updates.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। बूंदी लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से ही लोग उत्साह के साथ मतदान (vote with enthusiasm) कर रहे हैं। कई मतदान कैंद्रो पर सुबह 7 बजे से पहले ही लंबी कतारे लग गई थी।

5 बजे तक 65.38 प्रतिशत वोटिंग
प्रातः 5 बजे तक 65.38 प्रतिशत मतदान हुआ। निवार्चन विभाग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बूंदी में 66.42, केशोरायपाटन 64.35, कोटा नॉर्थ 63.92, कोटा साउथ 63.88, लाडपुरा में 66.28, पीपल्दा 65,35, रामगंज मंडी 64.50, सांगोद 68.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

3 बजे तक 54.78 प्रतिशत वोटिंग
प्रातः 3 बजे तक 54.78 प्रतिशत मतदान हुआ। निवार्चन विभाग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बूंदी में 54.90 केशोरायपाटन 54.00, कोटा नॉर्थ 52.28, कोटा साउथ 51.86, लाडपुरा में 54.77, पीपल्दा 54.97, रामगंज मंडी 57.80, सांगोद 58.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

धारीवाल ने परिवार के साथ नयापुरा स्कूल बूथ पर वोट किया।
मतदान करने के बाद कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि इस बार कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी। बीजेपी की असलियत जनता के सामने आ गई है। बीजेपी के पास हिंदू मुस्लिम के अलावा कोई चारा नहीं है। कांग्रेस के खिलाफ झूठी बातें कर रही है। क्या सरकार किसी का मंगलसूत्र ले सकती है?आज तक किसी सरकार ने महिलाओं का मंगलसूत्र लिया है? कांग्रेस ने 56 साल तक राज किया है।

धारीवाल ने कहा चुनाव में मैं जैसे सुन रहा हूं उससे लगता है कि प्रशासन टोटल दबाव में है। मैंने 2018 व 2023 का चुनाव लड़ा, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन अभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अगर कोई शिकायत है तो बुलाकर पाबंद कर दो गिरफ्तार क्यों करते हो। बीजेपी में बौखलाहट है इसीलिए ऐसी चीज हो रही है। चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होता है तो इसका मतलब है कि जनता सरकार बदलना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक स्तर होता है। कांग्रेस ने भी कई प्रधानमंत्री दिए लेकिन किसी ने इस स्तर पर जाकर बयान नहीं दिए जिस स्तर की बातें आज प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से सुनने को मिल रही है।

धारीवाल ने राजस्थान में 10 सीट जीतने का दावा किया। धारीवाल ने इलेक्शन कमिशन की भूमिका पर सवाल उठाते हो हमेशा इलेक्शन कमिशन की भूमिका संदिग्ध रहती है। जिसकी भी सरकार होती है, इलेक्शन कमिशन दबाव में रहता है।

बीजेपी नेता बिना आईडी वोट करवाने पर अड़े
इंद्र विहार स्थित ग्लोबल स्कूल में बनाए पोलिंग बूथ पर बीजेपी नेता एक महिला का बिना आईडी वोट डलवाने पर अड़ गए। ड्यूटी कर्मचारियों ने महिला के पास वैध आईडी में से एक भी दस्तावेज नहीं होने पर वोटिंग नहीं करने दी। बीजेपी नेता फोटोकॉपी से वोटिंग पर करवाने अड़े थे। पुलिस और अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ।

दोपहर 1 बजे तक 42.51 फीसदी मतदान
बूंदी 43.28, के पाटन 42.27, पीपल्दा 41.87, सांगोद 45.22, कोटा नॉर्थ 41.04, कोटा साउथ 40.41, लाडपुरा 42.29, रामगंजमंडी 44प्रतिशत मतदान हुआ है।

11 बजे तक 28.30 प्रतिशत वोटिंग
प्रातः 11 बजे तक 28.30 प्रतिशत मतदान हुआ। निवार्चन विभाग के अनुसार बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 28.53 केशोरायपाटन 27.40, कोटा नॉर्थ 28.02, कोटा साउथ 26.51, लाडपुरा में 28.92, पीपल्दा 26.92, रामगंज मंडी 30.20, सांगोद 29.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रातः 9 बजे तक 13.32 प्रतिशत मतदान
कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र में प्रातः 9 बजे तक 13.32 प्रतिशत मतदान हुआ। निवार्चन विभाग के अनुसार बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 13.49, केशोरायपाटन 12.83, कोटा नॉर्थ 13.19, कोटा साउथ 11.55, लाडपुरा में 13.95, पीपल्दा 13.01, रामगंज मंडी 14.00, सांगोद 14.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डाला पहला वोट
रामगंज मंडी विधायक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीर सावरकर नगर स्थित पॉलिंग बूथ पर पहले मतदान किया। दिलावर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने कहा की जिसे मैं सबसे पहले वोट डालता हूं मैं जिसे पहले वोट देता हूं वह जीत जाता है।

गुंजल ने सपरिवार किया मतदान
कोटा बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने सपरिवार मतदान किया। गुंजल ने परिवार सहित गांव धर्मपुरा में प्रातः 8 बजे मतदान किया। मतदान के बाद गुंजल ने कहा कि अहंकार और स्वाभिमान के बीच की लड़ाई में स्वाभिमान की भारी अंतर से जीत होगी। यह जीत कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत होगी। लोग कोटा के विकास और स्वाभिमान के नाम पर मतदान कर रहे हैं।

ओम बिरला ने भी सपरिवार किया मतदान
कोटा बूंदी लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ओम बिरला मतदान से श्री गोदावरी धाम में प्रभु श्री राम और बालाजी महाराज का वंदन करने पहुंचें। उसके बाद मतदान किया।

पूर्व राजपरिवार के सदस्य वोट देने पहुंचे
सिविल लाइन नयापुरा बूथ पर पूर्व राजपरिवार सदस्य व विधायक कल्पना देवी, अपने पति इज्जयराज सिंह(पूर्व सांसद) बेटे जयदेव सिंह के साथ वोट देने पहुंची।

ईवीएम में आई खराबी
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब होने से कुछ देर मतदान में रूकावट आई। कोटा उत्तर के वार्ड 64 में भाग संख्या 164 की ईवीएम मशीन हुई खराब। बुजुर्ग और नव मतदाओं में दिख उत्साह।

यह भी पढ़े : मतदान दलों की रवानगी, कोटा में 1507, बूंदी के 906 बूथ पर होगी वोटिंग, 20 लाख से ज्यादा मतदाता करेगें वोटिंग

सड़क और पानी की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार
बूंदी जिले के नैनवा उपखंड के सुवानिया पंचायत के सुंथली के बंजारों की ढाणी में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। ग्रामीण सड़क और पानी की समस्या को लेकर कर रहे हैं मतदान का बहिष्कार। अधिकारी ग्रामीणों से कर रहे हैं समझाइश।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Voting took place enthusiastically in the great festival of democracy, average voting in Bundi district was 66.04 percent.

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह से हुआ मतदान, बून्दी जिले में 66.04 प्रतिशत औसत मतदान

Voting took place enthusiastically in the great festival of democracy, average voting in Bundi district was 66.04 percent.

बूंदी में लोकतंत्र के पर्व पर दिखा उल्लास एवं उत्साह, महिलाए मंगल गीत गाते मतदान करने पहुंची

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN