CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi Crime: दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों का हमला, पुरानी रंजिश में युवक गंभीर घायल

2 महीना ago
in bundi, CRIME
0
Bundi knife attack, Rajasthan crime news, stabbing incident Bundi, Bahadur Singh Circle attack, youth attacked in daylight, Bundi police action, Rajasthan stabbing case, old rivalry crime India, CCTV investigation crime, Bundi breaking news, #BundiNews, #RajasthanCrime, #KnifeAttack, #BreakingNews, #CrimeNews, #IndiaNews, #PoliceInvestigation, #StabbingCase
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। बहादुर सिंह सर्किल के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माटुंदा गांव निवासी राकेश खटीक पुत्र बजरंग लाल खटीक सब्जी खरीदने के लिए बहादुर सिंह सर्किल स्थित मंदिर के पास आया हुआ था। इसी दौरान जीतू खटीक के साथ मुंह ढके हुए 3-4 युवक अचानक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते हमलावरों ने चाकू से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, राकेश के शरीर के कई हिस्सों – पैर, हाथ और अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस निर्मला पांड्या एवं सीआई रमेश आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, घायल राकेश खटीक ने प्रारंभिक बयान में बताया कि हमलावरों से उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसे निशाना बनाया गया। पुलिस सभी हमलावरों की पहचान करने में जूट गई है, और पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।

यह भी पढ़ें – राजस्थान के युवक की कनाडा में मौत के 10 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, राष्ट्रपति तक पहुंची गुहार

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। घटना के बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN