CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान के युवक की कनाडा में मौत के 10 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, राष्ट्रपति तक पहुंची गुहार

2 महीना ago
in bundi, chittorgarh
0
The body of a Rajasthani youth has not arrived in Canada even after 10 days of his death, a plea has reached the President.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू निवासी 32 वर्षीय युवक राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र की कनाडा में हुई मौत के 10 दिन बाद भी उनका शव भारत नहीं पहुंच पाया है। इस मामले को लेकर अब परिवार की पीड़ा गहराती जा रही है और मामला देश के उच्च स्तर तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कनाडा के टोरंटो जिले के ब्रमटोने शहर स्थित हर्ट लेक झील में नाव दुर्घटना के दौरान राघव सोनी की डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद से अब तक उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं लाया जा सका है, जिससे परिजनों के लिए एक-एक पल भारी पड़ रहा है।


राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर

विदेशों में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने इस गंभीर मामले को लेकर द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है। इसके साथ ही उन्होंने एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के नाम नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में भी अधिकृत शिकायत दर्ज करवाई है।


परिवार के लिए बढ़ती जा रही परेशानी

राघव की असामयिक मृत्यु की खबर से परिवार पहले ही सदमे में है। ऐसे में 10 दिन बीत जाने के बाद भी शव भारत नहीं पहुंचने से परिजनों की व्यथा और बढ़ गई है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राघव की बहन की सहेली का संबंध बूंदी से है, जिसके माध्यम से दस्तावेज जुटाकर यह मामला कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने मामले में सक्रिय पहल करते हुए उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज करवाई।


अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप

चर्मेश शर्मा ने अपनी याचिका में कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार किसी भी देश में मृत्यु होने पर मृतक के शव को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए परिजनों तक पहुंचाना उसका वैधानिक और मानवीय अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी शव भारत नहीं भेजा जाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने भारत सरकार से कनाडा सरकार के साथ कूटनीतिक स्तर पर समन्वय कर जल्द से जल्द शव भारत भिजवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें –  CBSE की तर्ज पर RBSE में नियम लागू करवाने पर निजी स्कूल संचालकों ने लोकसभा अध्यक्ष का जताया आभार


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

यह मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक भी पहुंच गया है। चर्मेश शर्मा ने आयोग के अध्यक्ष के नाम शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सम्मानजनक अंतिम संस्कार भी मानवाधिकारों के दायरे में आता है। उन्होंने आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Bundi knife attack, Rajasthan crime news, stabbing incident Bundi, Bahadur Singh Circle attack, youth attacked in daylight, Bundi police action, Rajasthan stabbing case, old rivalry crime India, CCTV investigation crime, Bundi breaking news, #BundiNews, #RajasthanCrime, #KnifeAttack, #BreakingNews, #CrimeNews, #IndiaNews, #PoliceInvestigation, #StabbingCase

Bundi Crime: दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों का हमला, पुरानी रंजिश में युवक गंभीर घायल

Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN