CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Security lapse: राजस्थान में CM भजनलाल के बाद अब डिप्टी सीएम प्रेमचंद के काफिले में घुसा ट्रक

1 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Security lapse: After CM Bhajan Lal in Rajasthan, now a truck rammed into the convoy of Deputy CM Premchand
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

Security lapse: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में हुई चूक का मामला (Case of lapse in security of Chief Minister Bhajanlal Sharma) अभी तक ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राज्य में एक और गंभीर सुरक्षा में चूक सामने आई है। इस बार यह मामला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के काफिले से जुड़ा है। चित्तौड़गढ़ से जयपुर लौटते समय डिप्टी सीएम के काफिले में अचानक एक ट्रक घुस आया (A truck suddenly entered the convoy of Deputy CM)। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और ट्रक को लहराते हुए काफिले में घुसा दिया।

डिप्टी सीएम ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए काफिले को रुकवा दिया। सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को कड़ी फटकार (Strong rebuke to security officers) लगाई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। इस घटना ने राज्य की वीआईपी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने इस घटना के बाद हाईवे पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उनका कहना था कि यदि राज्य के उच्च पदों पर बैठे लोगों की सुरक्षा तक में इस प्रकार की लापरवाही हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर प्रशासन कितना सतर्क है, यह गंभीर चिंता का विषय है।

यह घटना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद आई है। जयपुर में आयोजित राजस्थान राइजिंग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में एक कार ने घुसकर टक्कर मार दी थी। उस हादसे में एक एसआई और कार चालक की मौत हो गई थी। सीएम भजनलाल ने खुद घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। उस घटना में भी सीसीटीवी कैमरों के खराब होने का बहाना बनाकर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने से बचने की कोशिश की थी।

ऐसा ही एक और मामला कुछ समय पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा (Security of Vice President Jagdeep Dhankhar) में देखने को मिला था। एयरपोर्ट से लौटते समय उनके काफिले में अचानक गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक घुस गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री के काफिले में सड़क हादसा, 9 घायल,दो की स्थिति गंभीर, CM ने दिखाई संवेदनशीलता

डिप्टी सीएम के काफिले में हुई इस घटना ने प्रदेश में वीआईपी सुरक्षा (vip security) मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और यहां तक कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में बार-बार चूक हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
There will be excess supply of crude oil in 2025

2025 में कच्चे तेल की होगी जरूरत से ज्यादा आपूर्ति

Employee fired from the store laid the foundation of Walmart, became the richest family in the world

स्टोर से निकाले गए कर्मचारी ने रखी वॉलमार्ट की नींव, बना दुनिया का सबसे अमीर परिवार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN