CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी: लिव-इन पार्टनरशिप में रह रही युवती ने जहर खाकर दी जान, पहला पति कर रहा था परेशान

1 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
A woman living in a live-in partnership committed suicide by consuming poison, her first husband was harassing her
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने पहले पति द्वारा लगातार परेशान किए जाने से तंग आ चुकी थी।

एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि मृतक युवती की पहचान खुशबू (25) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली थी। खुशबू पिछले 6 महीने से बड़ा नयागांव (बूंदी) निवासी कुलदीप सिंह उर्फ रवि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कुलदीप के अनुसार, वह दुबई में नौकरी करता था और सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती खुशबू से हुई थी। 6 महीने पहले दुबई से लौटने के बाद, कुलदीप खुशबू से मिला और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

पहले पति की प्रताड़ना से थी परेशान ?

कुलदीप ने बताया कि खुशबू नोएडा में ऑनलाइन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। उस दौरान उसे पता चला कि खुशबू ने 5 साल पहले टीकम नाम के एक लड़के से लव मैरिज की थी, जो सरकारी नौकरी में है। टीकम और खुशबू काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन टीकम लगातार खुशबू को फोन करके धमकाता और परेशान करता था। इस प्रताड़ना से खुशबू काफी परेशान रहती थी। खुशबू की मौसी ने भी बताया कि खुशबू ने घर से भागकर लव मैरिज की थी, जिसके बाद से उसके परिवार ने 5 साल से उससे रिश्ता खत्म कर रखा था।

कुलदीप ने बताया कि 17 जुलाई को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। थोड़ी देर बाद खुशबू ने उसे फोन करके बताया कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और उसे तुरंत घर आने को कहा। जब कुलदीप घर पहुंचा, तो खुशबू उल्टियां कर रही थी और उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुलदीप को खुशबू के पास जहर की पुड़िया भी मिली। वह तुरंत खुशबू को अचेत हालत में बूंदी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े: बड़ी कार्रवाई – महिला थानाध्यक्ष 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जहां इलाज के दौरान 18 जुलाई की रात को खुशबू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता रामनिवास ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुलदीप ने ही फोन करके बेटी के जहर खाने की सूचना दी थी। परिजनों के आने के बाद युवती का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

The officer pushed the CM, the politics of the state heated up after Dotasara's claim

CM को अधिकारी ने दिया धक्का, डोटासरा के दावे के बाद प्रदेश की राजनीती गर्म

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN