CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

21 घंटे ago
in BANSWARA, RAJASTHAN
0
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

उग्र भीड़ ने किया आगजनी व पथराव, मवेशी जले, सैकड़ों लोग बेघर; पुलिस ने 3 को किया डिटेन, इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात

बांसवाड़ा। जिले के टामटिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने रविवार रात भीषण हिंसा का रूप ले लिया। एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने दूसरे पक्ष की बस्ती पर हमला कर दिया और देखते ही देखते करीब 35 घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित टामटिया गांव में दो अलग-अलग बस्तियों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम विवाद ने तब खतरनाक मोड़ ले लिया जब एक युवक ने युवती के भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए।

300 लोगों की भीड़ ने बस्ती को बनाया निशाना

हत्या के बाद करीब 300 लोगों की भीड़ ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और मशालें लेकर दूसरी बस्ती में घुस गई। उपद्रवियों ने घरों में आग लगा दी, पथराव किया और रास्तों को लकड़ियों व पत्थरों से बंद कर दिया, जिससे बस्ती में फंसे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका।

अचानक हुए हमले से घबराए ग्रामीण अपने बच्चों और महिलाओं को लेकर जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। कई लोग अपने घरों में बना खाना, अनाज और जरूरी सामान तक छोड़कर भागे।

घर, मवेशी और सामान जलकर राख

आगजनी की इस घटना में छप्परपोश मकानों के ढांचे ही शेष रह गए। घरों में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। कई घरों में बंधे मवेशी भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। उपद्रवियों ने घरों के बाहर खड़े वाहन भी नहीं छोड़े – करीब 7-8 बाइक और एक ऑटो जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई घरों में चूल्हे पर बनी रोटियां तक वैसे के वैसे ही पड़ी रह गईं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

9 घंटे में बुझी आग, पुलिस को भी रोका गया

ग्रामीणों के अनुसार, आगजनी इतनी भीषण थी कि पांच दमकलों की मदद से करीब 9 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया और रास्ते अवरुद्ध कर दिए।

3 आरोपी डिटेन, 5 थानों की पुलिस तैनात

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मामले में अब तक 3 लोगों को डिटेन किया गया है। इलाके में लोहारिया, मोटागांव, खमेरा, गढ़ी और घाटोल थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पहले पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जिसमें 5 नामजद आरोपी हैं, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें – Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

पहले भी हो चुका था विवाद

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी इस प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हो चुका था और मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद भी किया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद थम नहीं सका और अंततः यह घटना सामने आई।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
अनुलग्नक विवरण New-flight-of-tourism-in-Hadoti-Growing-tourism-in-Kota-Bundi-Baran-and-Jhalawar-opening-new-doors-of-employment
BARAN

हाड़ौती में पर्यटन की नई उड़ान: कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में बढ़ता टूरिज्म, रोजगार के खुलते नए द्वार

अप्रैल 22, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post
Bundi: Collector inspected the district hospital and took stock of the arrangements.

Bundi : जिला अस्पताल का कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.

राणा प्रताप - जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN