CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पंचायत के फरमान से शादी में आने से डर रहे ग्रामीण; दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

2 दिन ago
in CRIME, jalore, RAJASTHAN
0
The villagers are afraid to attend the wedding due to the Panchayat's decree; the bride and groom go to the police station, demanding action.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जालोर। जिले के भीनमाल क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित पंचायत के फरमान के चलते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा-दुल्हन और उनका परिवार थाने पहुंच गया और पंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामला भीनमाल के भादरड़ा रोड का है, जहां वरदाराम माली के घर 20 अप्रैल को उनकी दो पोतियों और 21 अप्रैल को पोते की शादी तय है। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच पूरा घर सूना पड़ा है। परिवार का आरोप है कि पंचायत के फरमान के डर से गांव का कोई भी व्यक्ति शादी में शामिल होने नहीं आ रहा।

हाथों में मेहंदी, आंखों में आंसू

दुल्हन ममता कुमारी और डिंपल कुमारी अपने भाई मदन कुमार के साथ थाने पहुंचीं। उनके हाथों में मेहंदी और शादी के कार्ड थे, लेकिन चेहरे पर खुशी के बजाय डर और निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि आज उनकी बिंदौरी निकलनी थी, लेकिन पंचायत के खौफ के कारण कोई भी शामिल नहीं हुआ।

पंचायत का कथित फरमान

पीड़ित परिवार के मुखिया वरदाराम माली ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ लोगों ने अवैध पंचायत बुलाकर फरमान जारी किया।
बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति इस परिवार की शादी में शामिल होगा, तो उसे समाज से बाहर कर दिया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। आरोपित पंचों में समरथाराम, दीपाराम, बाबूलाल, जगदीश, सोमताराम, सरदाराराम और मांगीलाल के नाम सामने आए हैं।

मुकदमा वापस लेने का दबाव

परिवार का कहना है कि पहले से ही इस मामले में भीनमाल थाने में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पंच लगातार दबाव बना रहे हैं कि केस वापस लिया जाए। परिजनों के अनुसार, उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे परिवार भयभीत है।

लिव-इन विवाद से शुरू हुआ मामला

यह पूरा विवाद परिवार के एक सदस्य विक्रम कुमार के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि पंचायत ने विक्रम कुमार पर 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, वहीं उसके सहयोगी पर भी लाखों रुपये का दंड लगाया गया। इसके साथ ही सामाजिक बहिष्कार का आदेश भी जारी किया गया।

यह भी पढ़ें – सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

पुलिस जांच में जुटी

भीनमाल थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले से रिपोर्ट दर्ज है और अब पीड़ित परिवार के बयान के बाद जांच तेज कर दी गई है। डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया मामले की जांच कर रहे हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: ACB files case against Dolatpura Patwari for demanding bribe of Rs 10,000
bundi

बूंदी : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले दोलतपुरा पटवारी के खिलाफ ACB ने किया केस दर्ज

अप्रैल 21, 2026
Bundi: Dolatpura Patwari, who demanded a bribe of Rs 10,000, is on the ACB's radar; the accused had already taken Rs 5,000.
bundi

बूंदी : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला दोलतपुरा पटवारी ACB की रडार पर, 5 हजार पहले ही ले चुका था आरोपी

अप्रैल 20, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Next Post
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

Bundi: Dolatpura Patwari, who demanded a bribe of Rs 10,000, is on the ACB's radar; the accused had already taken Rs 5,000.

बूंदी : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला दोलतपुरा पटवारी ACB की रडार पर, 5 हजार पहले ही ले चुका था आरोपी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN