CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

3 महीना ago
in KOTA
0
Major action against illegal mining in Kota: 3 tractor-trolleys seized, fine of over 82 thousand rupees
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त कार्रवाई की है। कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम और नांता पुलिस थाना ने औचक निरीक्षण कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है, जो मैसेनरी स्टोन और मुरम से भरी हुई थीं।

एडीएम के निर्देशन में औचक निरीक्षण

यह कार्रवाई एडीएम माइंस कोटा अविनाश कुलदीप के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत माइंस फोरमैन निकिता जैन ने नांता और शंभूपुरा क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना वैध रवन्ना (परिवहन दस्तावेज) के खनिज सामग्री का परिवहन करते हुए पकड़ी गईं।

82,150 रुपये का जुर्माना

वाहन चालकों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 82,150 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए नांता पुलिस थाने में सुपुर्द कर दिया गया है।

अवैध खननकर्ताओं में मचा हड़कंप

माइनिंग टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान नरेंद्र सिंह सहित बॉर्डर होमगार्ड के जवान भी मौजूद रहे। एडीएम अविनाश कुलदीप ने कहा कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

प्रशासन ने खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों को चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति और दस्तावेज के खनिज परिवहन करने पर भारी जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN