CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, संसाधन जप्त कर लगाया लाखों का जुर्माना

9 महीना ago
in bundi
0
Mineral department took big action against illegal mining, seized resources and imposed fine of lakhs
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। खनिज विभाग के एसएमई कोटा द्वारा अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों की पालना में खनिज विभाग खंड प्रथम और खंड द्वितीय के अभियंताओं के सपरविजन में कोटा विजिलेंस के साथ विभिन्न स्थानों पर जांच पड़ताल करते हुए अवैध खनन पर कार्यवाही को अंजाम दिया। जिससे अवैध खननकर्ताओं में खलबली मच गई।

शुक्रवार को खनिज विभाग खंड प्रथम की टीम ने ग्राम गुढ़ा में अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए 2लाख 3 हजार 750 रूप्ये का जुर्माना लगाया है। खनिज विभाग को एक खनन पट्टे पर अवैध खनन की होने की सूचना मिली थी जिस पर खनिज विभाग खंड प्रथम बूंदी, एवं कोटा विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची जहां खनन कार्य बंद था मौके पर कोई साधन नहीं मिले, इस पर खनन पट्टे का चोतरफा माप किया गया मौके पर पाये अवैध खनन पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस दौरान खनिज विभाग खंड प्रथम के सीनियर फोरमैन रिंकू कोहली, खनिज विभाग कोटा विजिलेंस की सीनियर फोरमैन निकिता जैन, चालक प्रदीप पहाड़िया व बार्डर होमगार्ड शामिल थे।

यह भी पढ़े: बून्दी को मिल रही नई पहचान, विरासत और विकास का प्रतीक बना नया स्टेशन – बिरला

इसी प्रकार खनिज विभाग खंड द्वितीय की टीम ने शुक्रवार को ग्राम गुंवार, गरडदा में सर्च करते हुए गरडदा में चल रहे अवैध खनन पर कार्यवाही की। यहां से एक क्रेन और एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। साथ ही मौके पर मिले अवैध खनन पर 2 लाख 7 हजार 720 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पूर्व गुरुवार को खनिज विभाग खंड द्वितीय ने भवानीपुरा में भी अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए 3,24000 का जुर्माना लगाते हुए एक हाइड्रा मशीन व एक कंप्रेसर को जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान सीनियर फोरमैन रमेश लोधीवाल, ईशा अवार्ड, चालक नरसीराम, बार्डर होमगार्ड शामिल थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Minor girl from Chittorgarh was raped by 6 people including her stepfather and his friend

चित्तौड़गढ़ की नाबालिग बालिका से सौतेले पिता और उसके दोस्त सहित 6 जनों ने किया दुष्कर्म

Police arrested 4 people playing gambling, recovered 91 thousand 500 rupees

Bundi: पुलिस ने जुआ खेलते 4 जनों को किया गिरफ्तार, 91हजार 500 रुपये बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN