CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

चित्तौड़गढ़ की नाबालिग बालिका से सौतेले पिता और उसके दोस्त सहित 6 जनों ने किया दुष्कर्म

1 वर्ष ago
in bundi, chittorgarh, CRIME
0
Minor girl from Chittorgarh was raped by 6 people including her stepfather and his friend
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। कोतवाली थाना पुलिस को मिली गुमशुदा एक 15 वर्षीय बालिका की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। वैसे तो आज के युग में कई मामले ऐसे देखने को मिल जाते है जो रिश्ते को तार-तार कर देते है। ऐसा ही मामला राजस्थान के चितौड़गढ़ की रहने वाली एक नाबालिग लडकी के साथ उसकी मां के सामने ही सौतेले पिता और उसके दोस्त ने दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया और मां-बेटी को चुप रहने की नसीहत देती रही।

चित्तौडग़ढ़ की रहने वाली बालिका को पुलिस की कालिका युनिट ने आजाद पार्क में एक लड़के के साथ पकड़ा तो एक के बाद एक लडकी के साथ हुई घटनाएं सामने आई है। पुलिस ने लड़की को बालकल्याण समिति के सामने पेश किया तो लड़की मनघडन्त कहानी बयां करने लगी।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार की सूझ-बूझ से नाबालिग के साथ हुई घटनाओं का पता लगा तो वहां मौजूद सभी अधिकारी, समिति सदस्य दंग रह गए। सीमा पोद्दार ने बालिका के माता-पिता से फोन पर संपर्क किया, लेकिन उनका रवैया उदासीन रहा। उन्होंने कहा कि बालिका अक्सर घर से चली जाती है। माता-पिता की यह प्रतिक्रिया सुनकर समिति अध्यक्ष को दुःख हुआ।

सीमा पोद्दार ने काउंसलिंग के दौरान बालिका को अपने विश्वास में लेकर उसके बून्दी आने का कारण पुछा। एक बार तो बालिका गोलमोल जवाब देने लगी। जब उसका मोबाईल चेक किया तो उससे अनेको बाते सामने आ गई। बालिका ने बताया कि उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है और वह अपने चार अन्य भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के घर रह रही है।

सौतेला पिता जब वह सात वर्ष की थी तब से बुरी नजर रखता है। बालिका ने आरोप लगाया कि जब वह नौ वर्ष की हुई तो एक दिन उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने अपनी मां को यह बात बताई, तो मां ने ध्यान नहीं दिया और पिता से भी कुछ नहीं कहा, बल्कि उसे ही चुप रहने को सलाह दे डाली। बालिका ने बताया कि सौतेला पिता पिछले 6 साल से जब उसकी मां घर नही होती या रात को सो जाती है तो दुष्कर्म करता हैै।

पिता का एक दोस्त भी कई बार घर आकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा, चार अन्य लड़कों ने भी उसके साथ अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया, जिनमें से दो बिहार, एक बाड़मेर का और तीन चित्तौडग़ढ़ के रहने वाले हैं, जिनमें उसका सौतेला पिता और उसका दोस्त भी शामिल है। इनमें कुछ लड़के उसे सोशल मीडिया के माध्यम से मिले थे।

बाल कल्याण समिति ने बालिका का हस्तलिखित बयान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने महिला थाने को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(च), 376(2)(छ), 376(2)(द), 376(3), 376डीए और पॉक्सो एक्ट 2012 एवं 2019 की धारा 3, 4(2), 5एल, 6, 3(2)(ट) के तहत मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल परीक्षण करवाया।

यह भी पढ़े: अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, संसाधन जप्त कर लगाया लाखों का जुर्माना

फिलहाल बालिका डरी हुई है और अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती है। उसे लम्बे समय तक मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया गया, महिला थाना प्रभारी यशोराज मीणा का कहना है कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Police arrested 4 people playing gambling, recovered 91 thousand 500 rupees

Bundi: पुलिस ने जुआ खेलते 4 जनों को किया गिरफ्तार, 91हजार 500 रुपये बरामद

New session will start in the new building of Kendriya Vidyalaya, recognition of 11th class was given due to the efforts of Speaker Birla

केन्द्रीय विद्यालय के नए भवन में प्रारम्भ होगा नया सत्र, स्पीकर बिरला के प्रयासों से 11वीं कक्षा की मिली मान्यता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN