CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

केन्द्रीय विद्यालय के नए भवन में प्रारम्भ होगा नया सत्र, स्पीकर बिरला के प्रयासों से 11वीं कक्षा की मिली मान्यता

12 महीना ago
in bundi, RAJASTHAN
0
New session will start in the new building of Kendriya Vidyalaya, recognition of 11th class was given due to the efforts of Speaker Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

– 2015 से राजकीय विद्यालय में हो रहा था संचालित

बूंदी। बीते एक दशक से पुराने राजकीय विद्यालय में संचालित केन्द्रीय विद्यालय बून्दी को अगले महीने अपना नया भवन मिलने जा रहा है। सत्र 2025-26 का नया सत्र भी नए भवन में ही शुरू होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को कक्षा 11वीं की स्वीकृति का इंतजार था, स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से केवी में कक्षा 11वीं की स्वीकृति मिल गई है।

बूंदी में माटूंदा रोड स्थित गांधी ग्राम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्रीय विद्यालय का निर्माण 23 करोड़ की लागत से हुआ है। फरवरी 2023 में स्पीकर ओम बिरला ने इसका शिलान्यास किया था। वर्ष 2015 में बूंदी में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ हुआ था, तभी से विद्यालय राज्य सरकार के विद्यालय में संचालित हो रहा था। स्कूल की वर्तमान इमारत विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में छोटी पड़ रही थी, साथ ही विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी।

उच्च माध्यमिक कक्षाएं, अधिक बच्चों को दाखिला

नए भवन के निर्माण के बाद अब उच्च माध्यमिक कक्षाएं भी प्रारंभ की जा सकेंगी। इससे 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को आगे पढ़ने के लिए दूसरे स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान भवन में करीब 400 विद्यार्थी ही अध्ययनरत हैं जबकि टाइप ‘‘ए‘‘ श्रेणी के नए भवन में 960 विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। इससे ऐसे कई विद्यार्थी भी केंद्रीय विद्यालय में पढ़ सकेंगे, जिनको पूर्व में स्थान के अभाव में दाखिला नहीं मिल पाता था।

यह भी पढ़े: बून्दी को मिल रही नई पहचान, विरासत और विकास का प्रतीक बना नया स्टेशन – बिरला

प्ले एरिया, खेल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट भी

नए भवन में बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास का भी ध्यान रखा जाएगा। प्राइमरी के बच्चों के लिए जहां प्ले एरिया पार्क और ओपन स्पेस का प्रावधान किया गया है। वहीं प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान बनाया जाएगा। इसमें रनिंग ट्रेक, बास्केट बॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और बॉलीवाल कोर्ट का निर्माण होना है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Major action taken against illegal mining in Dabi, two loaders and a compressor seized, fine of 15 lakh imposed

डाबी में अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, दो लोडर और एक कंप्रेसर जप्त, 15 लाख का जुर्माना लगाया

SME Pannalal Meena of Mineral Department Bharatpur was felicitated emotionally in Kota on his retirement

खनिज विभाग भरतपुर के SME पन्नालाल मीणा का सेवानिवृत्ति पर कोटा में हुआ भावुकअभिनंदन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN