CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

इंडोर स्टेडियम और फल मंडी के लिए जगह तलाशने के बिरला ने अधिकारियों को दिए निर्देश

1 वर्ष ago
in bundi, RAJASTHAN
0
Birla gave instructions to officials to find a place for indoor stadium and fruit market.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को बून्दी प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने तालेड़ा और नमाना क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। बिरला ने कहा कि हर पंचायत में प्रबुद्धजन एक साथ मिलकर विकास की प्राथमिकताएं तय करें और फिर उन्हें जनप्रतिनिधि को बताएं, ताकि महत्वपूर्ण कार्य पहले किए जा सकें और अधिकतम लोगों को फायदा हो सके।

स्पीकर बिरला ने अधिकारियों को फल मंडी की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री विकसित होगी, और इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस दृष्टि से यहां एक फल मंडी भी विकसित की जाएगी, जिससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के जरिए देश के बड़े आर्थिक सेंटर तक हमारे किसानों की उपज आसानी से पहुंच सकेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने खेत में फलदार पौधों का रोपण करें जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

संवाद के दौरान, बिरला ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देशित किया। बिरला ने कहा कि कोटा-बून्दी क्षेत्र में तहसील स्तर पर खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में 4 स्थानों पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। तालेड़ा में भी खिलाड़ियों के लिए एक इंडोर स्टेडियम बनाएंगे, ताकि आसपास के गांव-ढाणी के खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर मंच मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े:  कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के हॉस्टल में लगी आग, घटना से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला, प्रशासन सतर्क

बिरला ने सींता, तीरथ, देहीत, देलुंदा, गामछ,गादेगाल, गुमानपुरा, रामगंज, अंथड़ा, लालपुरा, दौलाड़ा ठीकरिया चारणान, लिलेड़ा व्यसान के साथ तालेड़ा-नमाना क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, सीईओ रवि वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, एसडीएम बून्दी एचडी सिंह, तालेड़ा एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भरत शर्मा, निर्मल मालव, योगेन्द्र श्रृंगी, रामस्वरूप नारेड़ा, ओमप्रकाश मीणा, सीन्ता सरपंच सुनीता मीणा, नरेन्द्र गुर्जर, रिम्पी अटवाल सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Next Post
Bundi BJP announces 13 out of 22 Mandal Presidents and representatives, will have to wait for District President

बूंदी BJP के 22 मेसे 13 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों की घोषणा, जिलध्यक्ष के लिए करना होगा इंतजार

Due to greed for money, relative became murderer, 5 accused of murder and robbery of woman arrested in Jaipur

पैसे के लालच में रिश्तेदार बना हत्यारा, जयपुर में महिला की हत्या और लूट के 5 आरोपी गिरफतार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN