CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

JVVNL का तकनीशियन-द्वितीय एवं उसका दलाल 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
JVVNL's technician-II and his broker arrested red-handed taking bribe of Rs 15,000
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर कोटा देहात इकाई द्वारा शनिवार देर शाम को बूंदी में कार्यवाही करते हुये पवन कुमार गौतम तकनीशियन-द्वितीय कार्यालय अधिशासी अभियंता, JVVNL बूंदी एवं उसके दलाल हरिनारायण पांचाल ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrested red handed while taking bribe amount of Rs 15 thousand) किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की कोटा देहात इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी माताजी के नाम की कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन (Electricity connection on agricultural land) की फाइल पास करवाने की एवज में आरोपी ठेकेदार हरिनारायण पांचाल (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता आदि के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस शिवराज मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की कोटा देहात इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर शनिवार को पुलिस निरीक्षक राजपाल सिंह द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी ठेकेदार हरिनारायण पांचाल (Accused contractor Harinarayan Panchal) (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी पवन कुमार गौतम तकनीशियन-द्वितीय (Pawan Kumar Gautam Technician-II) को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े: जोधपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 37.5 लाख रुपए जब्त, ऑनलाइन ठगी के मामले में छापेमारी

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Income tax raid in Rajasthan, 50 kg gold, Rs 5 crore cash recovered from transport businessman's house

राजस्थान में इनकम टैक्स की रेड, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर से 50 किलो सोना, 5 करोड़ कैश बरामद

Lok Sabha Speaker Om Birla's PA Jeevandhar Jain received many congratulations on his birthday.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के PA जीवनधर जैन को जन्मदिन पर मिली ढेरों बधाइयाँ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN