CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Action on illegal mining: अवैध खनन पर लगाम कसने को तैयार राजस्थान सरकार, 7 दलों का गठन

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Rajasthan government ready to curb illegal mining, formation of 7 parties
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। Action on illegal mining– राज्य में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर खान विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात दलों का गठन किया है। ये दल अवैध खनन, आरसीसी, ईआरसीसी ठेकों और वे-ब्रिजो का औचक निरीक्षण करेंगे।

जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री ने अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति (Zero tolerance policy on illegal mining) अपनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने जिला कलेक्टरों को एसआईटी की नियमित बैठकें करने को कहा है। खान सचिव आनंदी ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है।

इन सात दलों का किया गठन

निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल के अनुसार अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई व औचक निरीक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पांच-पांच सदस्यीय 7 दलों का गठन (Formation of 7 parties of five members each) किया गया है। दलों में तकनीकी अधिकारियों के साथ ही बोर्डर होमगार्ड्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

खान विभाग द्वारा गठित दलों में दल संख्या 1 अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता बीकानेर राजीव चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ भू वैज्ञानिक बीकानेर मनोहर लाल राठौड़, देशराज मीणा फोरमेन जोधपुर, फोरमेन बीकानेर किशन सिंह व सैयद आमिर को लगाया गया है। दल संख्या 2 अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता बीकानेर अविनाश कुलदीप के नेतृत्व में खनि अभियंता सतर्कता अजमेर लक्ष्मीनारायण कुमावत, फारेमेन करौली कौशल शर्मा, फोरमेन भीलवाड़ा मंगनाराम मिर्धा व खुशवंत फुलवारिया को लगाया गया है।

दल संख्या 3 अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता उदयपुर अरविन्द नन्दवाना के नेतृत्व में खनि अभियंता सतर्कता उदयपुर आरिफ मोहम्मद शेख, सहायक खनि अभियंता सतर्कता राजसमंद नवीन अजमेरा व उदयपुर के फोरमेन धर्मपाल सिंह राणावत व तौसिफ अहमद को लगाया गया है। प्रताप मीणा अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता जयपुर के नेतृत्व में गठित दल 4 में खनि अभियंता सतर्कता जयपुर केसी गोयल, सहायक खनि अभियंता सतर्कता झुन्झुनू छगन लाल, फोरमेन ब्यावर श्रवण कुमार व फोरमेन सीकर अनिल वर्मा को शामिल किया है।

दल संख्या 5 में खनि अभियंता सतर्कता बीकानेर मुकेश मंगल, सहायक खनि अभियंता सतर्कता सोजत सिटी धुलेश्वर मीणा, सहायक खनि अभियंता सतर्कता बालेसर मनोज कुमार मीणा, फोरमेन कोटा अनिरुद्ध सिंह, फोरमेन बालेसर अंकित औझा को शामिल किया है। दल संख्या 6 में अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता भरतपुर पन्ना लाल मीणा, खनि अभियंता सतर्कता भरतपुर राजेश हाडा, फोरमेन भरतपुर रजनीश मीणा, सर्वेयर भरतपुर जगदीश प्रसाद व सर्वेयर डीग भूपेन्द्र सैनी को लगाया गया है। दल संख्या 7 में खनि अभियंता सतर्कता कोटा ललित मंगल, सहायक खनि अभियंता सतर्कता सवाई माधोपुर धर्मसिंह मीणा, फोरमेन कोटा हिम्मत सिंह शेखावत, रमेश चंद लोदीवाल और फोरमेन टोंक सिद्धार्थ सिंह को शामिल किया गया है।

कैसे करेगा काम प्रत्येक दल?

  • पांच सदस्यीय दल– प्रत्येक दल में पांच सदस्य होंगे, जिनमें तकनीकी अधिकारी और बोर्डर होमगार्ड्स शामिल होंगे।
  • विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती- ये दल राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेंगे।
  • अधिकार- इन दलों को राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली, 2017 के तहत कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।
  • वाहन और संसाधन- दलों को वाहन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
  • मुख्यालय स्तर पर मॉनिटरिंग- मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक सतर्कता पीआर आमेटा मॉनिटरिंग करेंगे।

यह भी पढ़े : सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई, किया सस्पेंड

क्यों जरूरी है ये अभियान?
अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान होता है और राजस्व का नुकसान भी होता है। सरकार का मानना है कि इस अभियान से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा और राज्य का विकास होगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Sawai Madhopur: The game of gravel mafia is flourishing right under the nose of the police, an attempt to impersonate a tractor-trolley, one person injured

सवाई माधोपुरः पुलिस की नाक के नीचे पनप रहा बजरी माफिया का खेल, ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास, एक जने के आयी चोट

Union Social Justice Empowerment Minister Ramdas Athawale honored Gandhi with "India Justice Award".

केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने गाँधी को किया "भारत न्याय पुरस्कार" से सम्मानित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN