CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bhimlat Mahadev : भीमलत महादेव के झरने से 150 फिट नीचे कुंड में गिरा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2 वर्ष ago
in bundi
0
A young man fell into a pond 150 feet below the waterfall of Bhimlat Mahadev, rescue operation underway.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के धार्मिक एवं पिकनिक स्थल भीमलत महादेव के यहां शनिवार सुबह एक युवक झरने से करीब 150 फिट नीचे कुंड में गिरने का मामला सामने आया है। युवक के कुंड मे गिरने की सूचना पर सदर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँची और युवक की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।

सदर थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि झरने से नीचे कुंड में युवक के गिरने की सूचना पर मौके पर पहुँचे थे। पुलिस को झरने के ऊपर एक बैग, मोबाइल, गाड़ी की चाबी, जूते मिले हैं। बैग के अंदर एक फार्म मिला जिसमें मंगाल पंचायत के लाखा की झोपड़ीया निवासी दीपू कुमार मीणा पुत्र बिरधी लाल मीणा लिखा है तथा इसपर फ़ोटो भी लगा है। पुलिस ने फार्म पर लिखे मोबाइल नंबर पर घटना के बारे में सूचना दी है।

फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम युवक को कुंड में तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ऊपर घूम रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गहरे कुंड में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम ने कुंड में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बूंदी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है भीमलत
प्राकृतिक सौंदर्य और झरने को लेकर भीमलत काफी प्रसिद्ध (Bhimlat is very famous for its natural beauty and waterfalls) है। यहां प्राचीन महादेव का मंदिर (Ancient Mahadev Temple) है। बरसात के दिनों में पहाड़ों से बहकर आने वाला पानी इस स्थान पर झरने का रूप ले लेता है। यहां करीब 150 फीट की ऊंचाई से झरना नीचे गिरता है। ऊपरी क्षेत्र में लंबा चौड़ा पठारी क्षेत्र है। जहां सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने और महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़े: Kolkata doctor rape murder case : चिकित्सकों की हड़ताल के चलते भटकते रहे मरीज, पटरी से उतरी चिकित्सा व्यवस्था

प्रशासन के अलर्ट को नजर अंदाज कर रहे लोग
तेज बारिश के दौर को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले वासियों को नदी, नालो और झरनों से दूर रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि तेज बारिश में आवश्यक हो तभी घरों से निकलें। नदी, तालाब और नालो से स्वयं और अपने बच्चो को दूर रखें। इसके अलावा सभी पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान तैनात किए हुए हैं। इन सबके बावजूद लोग प्रशासन के अलर्ट को नजरअंदाज कर रहे है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Constable of Kaithoon police station arrested for taking bribe of Rs 3 lakh, SHO absconded from the spot as soon as he got wind of the proceedings.

कैथून थाने का कांस्टेबल 3 लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्यवाही की भनक लगते ही SHO मौके से फरार

In Udaipur, the attacker drove a bulldozer on the rented house of the student, questions are being raised on the action!

उदयपुर में हमलावर छात्र के किराए के मकान पर ही चला दिया बुलडोजर, एक्शन पर उठ रहे सवाल!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN