CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कैथून थाने का कांस्टेबल 3 लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्यवाही की भनक लगते ही SHO मौके से फरार

2 वर्ष ago
in CRIME, KOTA
0
Constable of Kaithoon police station arrested for taking bribe of Rs 3 lakh, SHO absconded from the spot as soon as he got wind of the proceedings.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने कैथून में कार्यवाही करते हुए कैथून थाने के कांस्टेबल को 3 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान थाना परिसर में मौजूद SHO एसीबी की कार्यवाही की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। कांस्टेबल भरत राम जाट जमीन विवाद के एक मामले में कब्जा दिलाने की एवज में परिवादी से SHO के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। कोटा एसीबी की टीम ने शिकायत पर ट्रेप कार्यवाही को अंजाम दिया। एसीबी टीम एसएचओ के आवास पर सर्चं कर रही है। तलाशी के दौरान भारत में निर्मित विदेशी शराब (Foreign liquor made in india) की करीब 20 बोतलें मिली है। फिलहाल, कार्यवाही जारी है।

एसीबी के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि पारिवादी ने कैथून में कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी जिसकी रजिस्ट्री करवा ली और नामांतरण भी खुल गया था। लेकिन जमीन मालिक कब्जा नहीं छोड़ रहा था। उल्टा जमीन पर कब्जा नहीं करवाने की शिकायत थाने में दी थी, इसी जमीन का कब्जा दिलवाने की एवज में कैथून SHO परिवादी से रिश्वत की डिमांड कर रहा था। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसपर शुक्रवार को परिवादी ने एसीबी चौकी में शिकायत दी, इसके बाद शिकायत का सत्यापन करवाया गया जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टी हुई, जिसके बाद शनिवार को एसीबी की टीम ने ट्रेप कार्यवाही को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े: दौसा जिला आबकारी अधिकारी को ACB ने 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कैथून थाना परिसर में स्थित आवासीय क्वार्टर में कांस्टेबल भरत कुमार जाट ने परिवादी से 3 लाख रुपए की रिश्वत ली। इधर, पहले से तैयार एसीबी टीम ने इशारा मिलते ही कांस्टेबल को धर दबोच लिया। ट्रेप कार्यवाही की भनक लगते ही एसएचओ धनराज मीणा मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। कैथून थाने के SHO धनराज मीणा कांस्टेबल भारत कुमार जाट के जरिए परिवादी से 3 लाख रूपये रिश्वत की डिमांड कर परेशान कर रहा था।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
In Udaipur, the attacker drove a bulldozer on the rented house of the student, questions are being raised on the action!

उदयपुर में हमलावर छात्र के किराए के मकान पर ही चला दिया बुलडोजर, एक्शन पर उठ रहे सवाल!

Resident doctors organized tribute meeting and candle march in Tonk

Kolkata doctor rape murder case: टोंक में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने की श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN