CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Weather Update: आज इन 29 जिलों में येलो अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

Weather Update: राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert of rain in 29 districts) है। इनमें से 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना (Possibility of heavy rain in 6 districts) है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश में 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे पहले गुरुवार रात को राजधानी जयपुर में रात भर जमकर बारिश हुई।

जयपुर मौसम केंद्र ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, कोटा और अजमेर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ-साथ मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नागौर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मौसम थोड़ा और नरम होगा, लेकिन फिर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जयपुर में अब बारिश का आंकड़ा औसत के करीब पहुंच गया है। 3 जुलाई तक जहां औसत बारिश 70.6 मिमी होनी चाहिए थी, वहां केवल 27.60 मिमी ही बारिश हुई थी, जो औसत से 60.62ः कम थी। पिछले दो दिनों में कलेक्ट्रेट क्षेत्र में 4.3 इंच और सांगानेर में 21 मिमी बारिश हुई है। अब तक जयपुर में 64 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि औसत 76.6 मिमी से केवल 15.92ः कम है। यह आंकड़ा बताते हैं कि आने वाले दिनों में जयपुर में औसत बारिश का लक्ष्य पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़े:   राजस्थान में नये पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

बीते दिन राजस्थान में मौसम ने अपने रौद्र रूप को दिखाया, जिससे आधे से ज्यादा प्रदेश जलमग्न हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गुरुवार को डूंगरपुर में इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई। सीमलवाड़ा क्षेत्र में केवल कुछ ही घंटों में 132 मिमी पानी गिर गया, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post

Rajasthan Weather High Alert: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Death penalty for love marriage: पहले किडनैप, फिर गला घोंट मार दिया, अंतिम संस्कार करने लगे तो पहुंची पुलिस, अध् जला शव छोड़ भागे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN