CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

खनिज विभाग की टीम पर पथराव, दो गार्ड जख्मी, हमलावर मेसनरी स्टोन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा ले गए

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Stones pelted at Mineral Department team, two guards injured, attackers took away two tractor trolleys loaded with masonry stones.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के देई थाना क्षेत्र के जेतपुर के तलवास चौराहे पर अवैध मिट्टी खनन (illegal soil mining) की सूचना पर शनिवार कार्रवाही करने के लिए जा रही खनिज विभाग की टीम पर हमला (Mineral department team attacked) करते हुए पथराव कर दिया और हमलावर पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार (The attackers escaped with two tractor trolleys filled with stones) हो गए। हमले में दो बार्डर होम गार्ड जख्मी (Two border home guards injured) हो गए। जिनका उपचार कराया गया। सरकारी जीप को भी नुकसान पहुंचा है। खनिज विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच- छह जनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई के लिए खनिज अभियंता सर्तकता कोटा ललित मंगल, खनिज कार्यदेशक बूंदी खंड द्वितीय ईशा अवार्ड वाहन चालक नरसीराम मय जाब्ते के साथ देई से जेतपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। जहां पर मेसनरी स्टोन (पत्थरों) से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी। वे खनिज विभाग के वाहन को देखते ही भागने लगे, पिछा कर रोककर कार्रवाही करते इससे पहले ही करीब आधा दर्जन लोगो ने पथराव शुरू कर दिया। खनन माफिया मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर फरार हो गये।

इस पथराव में विभाग के बॉर्डर होम गार्ड भगवानराम 44 पुत्र सोहनलाल के सिर पर चोट लगने से तीन टांके आये और दूसरे गार्ड राजपाल के पीठ पर चोट आयी है। खनिज विभाग की जीप पर पत्थर लगने से राजकिय वाहन को भी क्षति पहुंची है। खनिज कार्यदेशक बूंदी खंड द्वितीय ईशा अवार्ड ने देई थाने में टीम पर हमला करने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट सौंपी। जिस पर पुलिस ने धारा 332, 353, 336 आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर खनिज विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंचे और विभाग द्वारा सौंपे गाए वीडियो के आधार पर जेतपुर निवासी फौजी गुर्जर, शंकर गुर्जर, धनकपुरा निवासी धनराज मीणा, रेणा गांव निवासी राधाकृष्ण गुर्जर की पहचान कर उनके घरों पर पुलिस ने दबिश देकर तलाश की। लेकिन आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग चुके थे। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े:  रिश्वत में मांगा डेढ़ लाख का iPhone Pro Max, थाने का SHO और रीडर एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पहले भी कर चुकें है हमला-
जेतपुर में पहाड़ियों व तालाब के पेटे खनन किया जा रहा है। इससे पूर्व उपखंड अधिकारी नैनवां द्वारा भी पहाड़ी पर अवैध खनन् देखने जाने पर खननकर्ताओं ने हमला कर दिया था। जिस पर उपखंड अधिकारी के गार्ड की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। खनिज विभाग की टीम ने देई में कार्रवाही करते हुए एक मिट्टी के डम्पर को पकड़ा। जिससे पूछताछ में उसने मोहब्बतपुरा से मिट्टी भरकर लेकर आने पर विभाग ने डम्पर वाले पर एक लाख 28 हजार.रुपए का जुर्माना वसूल किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Environment Protection Week of Work, this message was given by forming a human chain at Badi Chaupar, Albert Hall

वर्क का पर्यावरण संरक्षण सप्ताह, बड़ी चौपड़, अल्बर्ट हॉल पर मानव श्रंखला बनाकर दिया ये संदेश

A speeding dumper hit a bike parked at the toll, a huge fire broke out in both the vehicles due to the tank bursting.

तेज रफ्तार डम्पर ने टोल पर खड़ी बाईक को मारी टक्कर, टंकी फटने से दोनो वाहनों में लगी भीषण आग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN