in ,

लालसोट पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र, तख्त पलटने के लिए कलक्टर को दिया प्रस्ताव

Letter of no confidence against Lalsot Municipality President, proposal given to Collector to overthrow him

राजस्थान के दौसा जिले में लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ (Against Lalsot Municipality Chairman) तख्त पलटने के लिए जिला कलक्टर को अविश्वास पत्र दिया गया है। लालसोट नगर पालिका के अध्यक्ष का तख्ता पलट करने के लिए शुक्रवार को लालसोट नगर पालिका के पार्षद जिला कलेक्टर के पास अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंच गए।

इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा (Lalsot MLA Ram Vilas Meena) भी इन पाषर्दों के साथ नजर आए। फिलहाल, लालसोट नगर पालिका में रक्षा मिश्रा कांग्रेस पार्टी से चेयरमैन (Raksha Mishra Chairman from Congress Party) हैं। रक्षा मिश्रा के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया और रक्षा मिश्रा पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव जिला कलेक्टर के यहां देने जा पहुंचे। कांग्रेस बोर्ड के खिलाफ चली तख्ता पलट की यह बयार दौसा जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

अब लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के खिलाफ लालसोट नगर पालिका के पार्षदों का दल कलेक्टर के यहां जाकर अविश्वास लाने के लिए प्रस्ताव दिया। लालसोट नगर पालिका में भाजपा कांग्रेस के 13-13 पार्षद हैं। सत्ता परिवर्तन में 9 निर्दलीय के हाथ में चाबी है। अविश्वास प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक की तिथि तय होने के बाद सदन में इस विषय पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़े: राजस्थान में पेपर लीक पर CM सख्त, CS-DGP स्तर पर होगी मॉनिटरिंग, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

लालसोट विधायक रामविलास मीणा की अगवाई में अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को अविश्वास पत्र (No confidence letter to collector for no confidence motion) के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि लालसोट नगर पालिका के लिए भाजपा किसे अध्यक्ष बनाएगी। या कांग्रेस अपने नाराज पार्षदों को मनाकर कुर्सी बचाने में कामियाब हो पाएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इंतजार खत्म! कल होगा राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्री लेंगे पद की शपथ

इंतजार खत्म! कल होगा राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्री लेंगे पद की शपथ

Rajasthan CS Usha Sharma retired, countdown begins for Chief Secretary, these people included in the race

राजस्थान CS ऊषा शर्मा सेवानिवृत्त, मुख्य सचिव के लिए काउंटडाउन शुरू, रेसमें ये शामिल