उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से एक चौका देने वाला मामला सामने अया है। CBI का SP बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार IG रेंज कार्यालय में तैनात एक चालक हुआ है। उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे रुपये ठगे गए। ठगने वाले ने खुद को SP और अपनी दो पत्नियों को भी SP बताया था। उसकी शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने फर्जी एसपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार IG रेंज कार्यालय में तैनात चालक किशोरी लाल पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता है। कर्नलगंज पुलिस को बताया कि एक दिन पुलिस लाइन गेट पर पवन कुमार मिश्र से उसकी मुलाकात हुई। उसने किशोरी लाल को बताया कि वह CBI में एसपी है। उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों भी CBI में एसपी हैं। एक पत्नी दिल्ली और दूसरी पत्नी मध्य प्रदेश में तैनात है। उसने कहा कि किसी जरूरत के लिए संपर्क करना।
आरोप है कि पवन कुमार ने CBI भर्ती में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बोला कि नौकरी के लिए आवेदन कर दो। भर्ती बोर्ड में उसकी पत्नी रहेगी। नौकरी के लिए दो लाख रुपये मांगे। विकल्प ये भी दिया कि उन्हें देने के लिए फाफामऊ में जमीन ले सकते हो। पुलिसकर्मी ने पवन कुमार को दो लाख रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि पवन कुमार ठग है। वह सीबीआई में अफसर नहीं है।
ठगी के शिकार हुए पुलिसकर्मी ने ठगों से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी। आखिर में चालक किशोरी लाल ने कर्नलगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उसके रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़ित का बयान दर्ज करवा लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Read More – महिला ने किया गंदगी नही करने का निवेदन तो, शख्स ने पिटबुल से कराया हमला