CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील फोटो FB पर वायरल करने के आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in CRIME, hanumangrh
0
Two real brothers arrested for making obscene photos of principal's wife and daughter viral on FB
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में दो भाई प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील तस्वीर (Obscene picture of principal’s wife and daughter) बनाकर उसे फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर डालकर वायरल (Viral by posting on fake Facebook profile) कर रहे थे। पुलिस ने करीब दो साल बाद इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया (two brothers arrested) है। पुलिस ने जब इनका फोन खंगाला तो करीब 400 महिलाओं की तस्वीर मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने फर्जी Facebook ID बनाकर फोटो के नीचे उनका फोन नंबर लिखकर वायरल किया था।

पीड़ित परिवार ने मार्च 2022 में साइबर सेल में मामला दर्ज कराया था, कड़ी मेहनत के बाद ये बदमाश साइबर सेल के हत्थे चढ़े। पुलिस को इन्हें पकड़ने में करीब 2 साल का समय लग गया। आरोपी योगेश और नितिन सगे भाई हैं।

पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि यह मामला गंभीर था और अपराधी काफी शातिर तरीके से ये काम कर रहे थे। आरोपी अलग-अलग सिम रखते थे और लोगों के वाई-फाई को हैक कर फर्जी आईडी बनाते थे। इन्होंने करीब 4 हजार फर्जी आईडी बनाईं हुईं थी, जिसके जरिए महिलाओं की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालते थे।

फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे
दोनों शातिर आरोपियों ने नोहर कस्बे के तीन घरों से वाई-फाई हैक कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे, वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि उन्हें कोई ट्रेस न कर सके। आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर हर तरीके से पीड़ित और उसके परिवार को परेशान करते थे, इन्होंने पीड़िता (टीचर) को प्रताड़ित करने के लिए हर हथकंडे अपनाए थे।

एसपी डॉ. राजीव पचार ने बताया कि शातिर दोनों आरोपी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट (fake social media account) बनाकर युवतियों से बात करते और उन्हें अपनी जाल में फंसाते थे, जांच में यह भी सामने आया कि दोनों युवक ब्लैकमेल करके अन्य तरीके से अपने आप को बहुत बड़ा बताकर कई युवतियों और महिलाओं से अवैध संबंध भी बना चुके हैं।

यह भी पढ़े: राजस्थान में 32 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 2 को लगाया CM सुरक्षा में, सूची देखें

दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
आरोपी योगेश मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है और उसका भाई नितिन उर्फ बबलू पहले कस्बे में ही कपड़े की दुकान पर काम करता था। वहां से काम छोड़ने के बाद काफी समय से बेरोजगार है, दोनों भाई मिलकर यह अपराध कर रहे थे। पुलिस फिलहाल दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Bikaner ACB arrested UIT junior accountant and cashier for taking bribe of Rs 70 thousand.

बीकानेर ACB ने 70 हजार रुपए घूस लेते UIT कनिष्ट लेखाकार और केशियर गिरफ्तार

Miscreants targeted Central Bank of India ATM, stole Rs 3.93 lakh and escaped

बूंदी: बदमाशों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ATM को बनाया निशाना, 3.93 लाख रूपये चोरी कर फरार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN