CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

एक साथ गायब हो गई तीन नाबालिग सगी बहनें, पुलिस टीमों को दौड़ाया- जानें क्या है मामला

2 वर्ष ago
in KOTA
0
Three minor real sisters went missing together, police teams were sent - know what is the matter
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा में तीन नाबालिग सगी बहनें एक साथ घर से लापता (Three minor sisters go missing from home together in Kota) हो गई। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस बात जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया, पुलिस ने आनन-फानन में टीमों को दौड़ाया और लड़कियों की तलाश शुरू (Police hurriedly sent teams and started searching for the girls) करवाई। पुलिस की यह सक्रियता काम आई और उसने चंद घंटों में तीन लड़कियों को बरामद कर लिया। तब जाकर पुलिस राहत की सांस ली। बाद में तीन लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार तीन सगी बहनों के गायब होने का यह मामला कोटा के रानपुर थाना इलाके से जुड़ा हुआ है, यहां तीन नाबालिग सगी बहनें दो दिन पहले एक साथ घर से गायब हो गईं। इन लड़कियों की उम्र क्रमशः नौ, ग्यारह और 13 वर्ष है। गुरुवार को पुलिस को इस बारे में सूचना मिली, परिजनों ने बताया कि तीन सगी बहनें अचानक घर से गायब हो गईं। परिजनों ने रानपुर थाने में तीन बालिकाओं के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना से पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट सकते में आ गई। बाद में मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए लड़कियों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि तीनों सगी बहनें परिवार को बताए बिना मंडाना स्थित अपनी मौसी के घर चली गई। उसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर तीनों लड़कियों को दस्तयाब कर लिया।

यह भी पढ़े: हिजाब पर विवाद : विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ छात्राओं ने सुभाष चौक थाने पर किया प्रदर्शन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते ये बहनें घर छोड़कर मंडाना इलाके में रहने वाली अपनी मौसी के घर चली गई थी, उसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बालिकाओं को मंडाना पहुंचकर दस्तयाब कर लिया। उल्लेखनीय है कि मानव तस्करी विरोधी यूनिट ‘ऑपरेशन खुशी’ अभियान भी चला रही है। पुलिस ने तीनों बालिकाओं को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Tonk: Minor girl student, victim of gang rape, dies during treatment, accused out of reach of police.

टोंक: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग छात्रा की ईलाज के दौरान मौत, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

ACB traps nursing officer taking bribe of Rs 10,000 in Kota, action creates stir

कोटा में नर्सिंग ऑफिसर 10 हजार रूपये रिश्वत लेते ACB ने किया ट्रेप, कार्रवाई से मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN