CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

उनियारा में चोरों ने बनाया सुने मकान को निशाना- एक माह में आधा दर्जन चोरी की वारदातें

2 वर्ष ago
in CRIME, tonk
0
Thieves targeted Sune house in Uniara - half a dozen incidents of theft in a month
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक, (शिवराज बारवाल मीना/मुजम्मिल सारण)। जिले के उनियारा कस्बा सहित सर्किल क्षेत्र में इन दिनों सुने मकानों में चोरियां होने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है, जहां चोर मकानों में वारदातें कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जहां विगत एक महीने के भीतर ही उनियारा कस्बे में करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं उनियारा पुलिस को चोरों को पकड़ने में अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

जानकारी के अनुसार उनियारा कस्बे के पालीवालों के मौहल्ले में रहने वाले प्रदीप गुप्ता का परिवार मंगलवार को किसी काम से बाहर गया हुआ था। जहां चोरों ने सुने मकान का फायदा उठाकर बाहर का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश कर तथा कमरों के ताले तोड़कर सामानों को इधर-उधर कर दिया। अलमारी को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया।

दो चोर अन्दर-एक चोर बाहर कर रहा था निगरानी
चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जिसमें दो चोर अंदर और एक मोबाईल पर बात करते हुए बाहर निगरानी कर रहा था। तभी प्रदीप गुप्ता की दुकान का कर्मचारी घर पर कोई सामान लेने आया। जैसे ही उसने मकान में प्रवेश करना चाहा तो जो चोर बाहर था उसने वहां खड़ी हुई बाईक घुमाई और अंदर से दो जने अचानक बाहर निकलते हुए चाकू दिखाकर वहां से फरार हो गए। तीनों जनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और लाल रंग की पल्सर गाड़ी लेकर चोर वहां से फरार हो गए। गाड़ी पर कोई नम्बर प्लेट नहीं थी।

उनियारा में नहीं रूक रहा है चोरियों का सिलसिला
उनियारा पुलिस के सुस्त रवैए के चलते कस्बे में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां मिली जानकारी अनुसार एक ही माह में लगातार आठवीं चोरी है और अभी तक पुलिस ने किसी भी चोरी का कोई खुलासा नहीं किया है, इससे कस्बेवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। जहां पुलिस सुस्त व चोर मस्त वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़े : नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

चोरों के निशाने पर है सुने मकान
विगत एक माह में उनियारा कस्बा में जितने भी मकानों में चोरियां हुई है, वह सभी सुने मकानों में रेंकी के माध्यम से ही हुई है। इससे साबित हो रहा है कि कहीं ना कहीं चोर सुने मकानों को निशाना बनाते हैं वह कुछ दिनों रैंकी करते हैं तथा बाद में वह उन्हीं में चोरी कर सूने मकानों को ही निशाना बनाते हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Case registered against famous tent businessman Ravi Jindal for raping a teenage girl

नामी टेंट कारोबारी रवि जिंदल के खिलाफ जयपुर में रेप का केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

CGPET Recruitment Exam: One candidate was solving Coast Guard exam papers by taking Rs 15 lakh, 6 arrested in Kota

CGPET भर्ती परीक्षा: एक कैडिंडेट से 15 लाख लेकर सॉल्व कर रहे थे कोस्ट गार्ड परीक्षा के पेपर, कोटा में 6 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN