CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ढाबे पर भुगतान को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस टीम पर किया हमला, ASI समेत 5 चोटिल

10 महीना ago
in bundi
0
There was a fight over payment at the Dhaba, the police team was attacked, 5 people including ASI were injured
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले में दबलाना थाना क्षेत्र के बूंदी का गोठड़ा गांव में शनिवार देर रात को एक ढाबे पर बिल के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची दबलाना थाना पुलिस और डायल 112 के चालक पर भी ढ़ाबा संचालक भाईयों ने हमला कर दिया। इस घटना में दबलाना थाने के एक एएसआई, एक कांस्टेबल के मामूली चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। जबकि डायल 112 के ड्राइवर एवं ढ़ाबा संचालको को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बूंदी का गोठड़ा गांव में राधे-राधे रेस्टोरेन्ट नाम के ढाबे पर लक्ष्मीपुरा गांव के दो युवक मान सिंह और उसका साथी खाना खाने आए। खाने के बिल के लेनदेन को लेकर ढाबा संचालक और युवकों में कहासुनी शुरू हुई जो हाथापाई में बदल गई। दोनो अपनी बाईक छोड़ जान बचाकर वहां से निकले और पुलिस को सूचना दी।

विवाद की सूचना मिलते ही दबलाना थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, एएसआई महेंद्र कुमार, कांस्टेबल शोभाराम और ड्राइवर सुरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन शराब के नशे में ढाबा संचालकों ने पुलिस पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इस हमले में तीनों पुलिसकर्मियों के चोटें आई है। वहीं, पुलिस ने जब ढ़ाबा संचालक कैलाश माली और बद्री माली को पकड़ने की कोशिश की तो वे बाईक लेकर भागने लगे इस बीच एनएच 148 डी पर डिवाईडर से टकराकर गिर गए। जिससे दोनो घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े: बारातियो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक बालिका और चार महिलाओं सहित पांच की मौत,डेढ़ दर्जन घायल

सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक अजित मेघवंशी भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मानसिंह की रिपोर्ट पर ढाबा संचालक के खिलाफ मारपीट और एएसआई महेन्द्र कुमार की तहरीर पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Former director of Rajasthan Seed Corporation Charmesh Sharma filed a petition in Rashtrapati Bhavan demanding cancellation of ceasefire

सीजफायर रद्द करने की मांग को लेकर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति भवन में याचिका

Chechat Tehsildar Bharat Yadav and Home Guard Dinesh Kumar arrested red handed taking bribe of Rs. 25000

चेचट तहसीलदार भरत यादव व होमगार्ड दिनेश कुमार 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN