CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

bundi : लगातार बढ़ता गया जीत का अंतर, बरसात और सर्दी भी कम ना कर सकी कार्यर्ताओ का उत्साह

2 वर्ष ago
in bundi, ELECTION 2023
0
Bundi: The margin of victory kept increasing, even rain and cold could not reduce the enthusiasm of the workers.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

मतगणना कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी

बूंदी। जिले की हिंडोली, केशोरायपाटन और बूंदी सहित तीनों विधानसभाओं की मतगणना सुबह 8 बजे से बूंदी के पीजी कॉलेज में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त (Tight security arrangements in Bundi’s PG College) के बीच शुरू हुई। यहां जिले के तीनों ऑब्जर्वर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविंद्र गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव लगातार मतगणना एवं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे।

सबसे पहले पोस्टल बैलट के मतों की गिनती की गई। उसके बाद ईवीएम मशीन बारी-बारी से खोली गई। विधानसभावार हाल में 11 टेबल लगाई गई थी, जिन पर ईवीएम और पोस्टल बैलट की काउंटिंग की गई। राउंडवार मतगणना का परिणाम काउंटिंग रूम में लगे बोर्ड पर दर्शाया गया। बूंदी विधानसभा के मतों का गिनती 29, हिंडोली 26, और केशोरायपाटन के 27 राउंड में की गई।

बूंदी विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझान में कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा मामूली अंतर से पिछड़े, उसके बाद लगातार उनको बढ़त मिलती गई। जो अंतिम समय तक जारी रही। बीच-बीच में मतों का अंतर कम ज्यादा होता रहा। लेकिन अंततः कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा ने जीत दर्ज की। बतादं किे इससे पहले कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा भाजपा के अशोक डोगरा से मात्र 713 मतों से चुनाव हार गए थे।

हिंडोली से कांग्रेस के अशोक चांदना पहले राउंड से ही बढ़त में बने रहे। पहले राउंड में ही उन्हें करीब 5000 मतों की बढ़त मिली। यह बढ़त लगातार बढ़ती गई और आंकड़ा 45000 के पार चला गया। संभवतः यह अशोक चांदना की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। हिंडोली को लेकर जहां भाजपा की जीत के दावे किए जा रहे थे और एग्जिट पोल भी भाजपा की जीत बता रहे थे। वही अशोक चांदना के बेहतर मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति के दम पर भारी मतों से भाजपा के प्रभुलाल सैनी को पराजित कर एक बार फिर हिंडोली क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा।

इसी तरह केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल प्रेमी को पहले राउंड से ही बढ़त मिलती गई जो लगातार बढ़ती गई जो लास्ट में जाकर भारी अंतर में बदल गई और यहां से कांग्रेस के सीएल प्रेमी बेरवा चुनाव जीत भाजपा के पालें से छिनकर ले जाने में कामियाब रहे।

यह भी पढ़ें: Election Result बूंदी जिले की तीनों सीटों पर लहराया कांग्रेस का परचम, भाजपा का नहीं खिला कमल,देखें – किसे कितने वोट मिले

मतगणना के बीच सुबह से बारिश का दौर लगातार जारी रहा। वर्षा और ठंड के बावजूद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा। बरसात और सर्दी के बावजूद भी कार्यकर्ता बरसात हल्की होते ही वह रुकते ही सीनियर हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। वही कई कार्यकर्ता मैरिज गार्डन और होटल पर ठहरकर अपने प्रत्याशी की जीत का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे रुझान आते गए हार जीत का अंतर बढ़ता गया वैसे ही जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
IPL-2024: These players have the highest base price, know whose base price is highest.

IPL-2024 इन खिलाड़ियो का बेस प्राइज सबसे ज्यादा, जाने किसका कितना बेस प्राइज

HPSC has announced recruitment for many posts, see how to apply here

HPSC ने कई पदो पर निकाली भर्ती, यहां देखें आवेदन करने का तरिका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN