यूपी के मैनपुरी से अजीब मामला सामने आया। जहां बारात मे दूल्हे को डांस करना महंगा पड़ गया है। उसके डांस से दुल्हन इतनी नाराज हुई उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। काफी समझाने-बुझाने के बाद वो नहीं मानी तो आखिरकार दूल्हे की शादी टूट गई। घटना इलाके मे चर्चा का विषय बन गई है। दूल्हे ने शराब के नशे मे डीजे पर डांस किया। वह अपनी शादी मे शराब पीकर पहुंचा था। शादी मे उसकी हरकत देख दुल्हन भड़क उठती है। उसने समारोह के बीच मे शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था।
बताया जा रहा दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी थी। जैसे इसका पता दुल्हन को लगा उसने सीधे शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों की ओर काफी देर तक पंचायत का दौर चला। पर बात नहीं बनती है। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा था। पूरा घटनाक्रम मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है। जहा 7 दिसंबर को ब्रजेश कुमार की बेटी की बारात आई। बारात के आने पर लड़की पक्ष के लोगो ने उनकी खूब आवभगत की थी। शादी की रस्मे शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था।
पर उससे पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने के लिए पहुंच गया। डीजे पर वह अपने दोस्तो के साथ मदहोश होकर डांस करने लगा। तभी दुल्हन ने उसे देख लिया। दुल्हन को शक हुआ दूल्हा शराब के नशे मे धुत है। क्योंकि, शादी से पहले दूल्हा सेहरा उतारकर झूम रहा था। जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। दूल्हे की जांच की गई तो पता चला उसने शराब पी रखी है।
तो दूल्हे के पिता ने भी शराब पी रखी थी। बारात मे विवाद होने लगा। फिर शादी के माहौल मे खलल पड़ गई थी। दुल्हन ने किसी भी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी ना करने का फैसला कर लिया था। दूल्हे पक्ष ने उसे खूब मनाने की कोशिश की पर वह नही मानती है। दुल्हन के इस फैसले मे उसके परिवार वालो ने उसका साथ दिया। आखिर मे दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात लेकर लौट गया था।