CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर ACB की आकस्मिक चैकिग में बूंदी वन विभाग के 5 कार्मिकों के पास मिली संदिग्ध 1 लाख 5 हजार रुपये की नगदी

2 वर्ष ago
in bundi, JAIPUR
0
Suspicious cash worth Rs 1 lakh 5 thousand found with 5 employees of Bundi Forest Department during ACB's surprise checking in Jaipur.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर ACB की जयपुर नगर द्वितीय इकाई द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुये वन विभाग बूंदी के पाँच कार्मिकों को अरण्य भवन में कार से आते समय आकस्मिक चैकिंग के दौरान तलाशी ली तो उनसे 1 लाख 5 हजार रुपये से अधिक की नगद राशि मिली (Cash amount of more than Rs 1 lakh 5 thousand found), जिसे संदिग्ध रिश्वत राशि मानते हुये जब्त किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को गोपनीय सूचना मिली थी कि वन विभाग के कुछ कार्मिक रिश्वत की बड़ी राशि एकत्र कर कार में बूंदी से अरण्य भवन, जयपुर आ रहे हैं।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अभिषेक पारीक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक छोटीलाल के आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही करते हुए अरण्य भवन, जयपुर पर संदिग्ध कार को रूकवाया और तलाशी ली।

कार में संदिग्ध राजकुमार शर्मा वन रक्षक, रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व (Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve) , बूंदी, शक्ति प्रकाश वरिष्ठ सहायक कार्यालय उप वन सरंक्षक, बूंदी, भैरूलाल गोस्वामी वरिष्ठ सहायक कार्यालय उप वन सरंक्षक, बूंदी, राम सागर गुर्जर वरिष्ठ सहायक कार्यालय उप वन सरंक्षक, बूंदी, महावीर प्रसाद रैगर सहायक वनपाल रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व बूंदी मिले, जिनकी तलाशी ली गई तो संदिग्ध राजकुमार शर्मा वन रक्षक, रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व, बूंदी के पास 1 लाख 5 हजार रुपये की संदिग्ध नगद राशि मिली।

यह भी पढ़े :  Bundi : शादी समारोह में लगी आग, दुल्हनों के दादा की जलकर मौत, आज आनी थी बारात, मचा कौहराम

इस राशि के संबंध में कार्मिक से स्पष्टीकरण लिया गया तथा मौके पर ही उसकी सत्यता की जाँच की गई, तो प्रथमदृष्टया सही नहीं पाया जाने पर संदिग्ध राशि को जब्त किया गया है। मामले में संदिग्ध कार्मिकों से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Fearless miscreants slit the throat of the hotelier, angry people demonstrated at the petrol pump intersection

बेख़ौफ़ बदमाशों ने होटल व्यवसायी का गला रेता, आक्रोशित लोगों ने पेट्रोल पंप चौराहे पर किया प्रदर्शन

Alwar District Excise Officer RAS arrested by ACB for taking bribe of Rs 3 lakh

अलवर जिला आबकारी अधिकारी RAS को ACB ने 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN