CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

श्रीकरणपुर में भाजपा को झटका, रुपिंदर सिंह कुन्नर जीते, मंत्री वाला दांव भी फेल! नतीजे से कांग्रेस हुई गदगद

2 वर्ष ago
in ganganagar, POLITICS, RAJASTHAN
0
Shock to BJP in Srikaranpur, Rupinder Singh Kunnar wins, minister's bet also fails! Congress is proud of the result
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर सोमवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। बेलट मत पत्रों के बाद ईवीएम के मतों की गिनती 18 राउंड में की गई। जिसमें कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा के सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 12570 मतों अंतराल से हराया (Rupinder Singh Kunnar of Congress defeated Surendrapal Singh TT of BJP by a margin of 12570 votes)। सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को सरकार ने 30 दिसंबर को चुनाव से पहले अपने मंत्रीमंडल में शामिल करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया था।

इस एक सीट पर हुए उपचुनावी नतीजे को लेकर लोगो में खासा उत्साह बना हुआ है। विधानसभा आम चुनाव में 3 दिसंबर को 199 सीटों पर वोटों की गिनती में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने अपने कुल आंकड़े में और इजाफा करने के लिए पुरा जोर लगाया था तो वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी को झटका देने के लिए पुरी ताक़त लगा दी। यहां 5 जनवरी को हुए मतदान में कुल 81.38 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ, जिसका परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया गया। परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 115 और कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया।

यूं चली राउंड वार मतगणना
पहले राउंड में भाजपा को बढ़त
पहले राउंड में भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह को 5122 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रुपिंदर सिंह ने 4398 वोट हासिल हुए।
दूसरे राउंड में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
दूसरे राउंड में भाजपा को 5360 वोट मिले, कांग्रेस ने 6268 वोट हासिल किए।

तीसरे राउंड से लगातार कांग्रेस की बढ़त
कांग्रेस उम्मीदवार को तीसरे राउंड में 4280 और भाजपा उम्मीदवार को 3834 वोट मिले।
चौथे राउंड में भाजपा को 4565 वोट मिले। कांग्रेस ने 4981 वोट हासिल किए।
पांचवां राउंड में भाजपा को 4937 वोट मिले। कांग्रेस ने 5761 वोट हासिल किए।
छठे राउंड में भाजपा को 5825 वोट मिले। कांग्रेस ने 6397 वोट हासिल किए।
सातवें राउंड में भाजपा को 5179 वोट मिले। कांग्रेस ने 5706 वोट हासिल किए।
आठवां राउंड में भाजपा को 4729 वोट मिले। कांग्रेस ने 5043 वोट हासिल किए।
नवां राउंड में भाजपा को 3577 वोट मिले। कांग्रेस ने 5096 वोट हासिल किए।
10वें राउंड में भाजपा को 4585 वोट मिले। कांग्रेस ने 6190 वोट हासिल किए।
11वें राउंड में भाजपा को 4231 वोट मिले। कांग्रेस ने 4844 वोट हासिल किए।
12 वें राउंड में भाजपा को 4602 वोट मिले। कांग्रेस ने 5037 वोट हासिल किए।
13वां राउंड में भाजपा को 4670 वोट मिले। कांग्रेस ने 5187 वोट हासिल किए।
14वां राउंड में भाजपा को 4446 वोट मिले। कांग्रेस ने 5279 वोट हासिल किए।
15वां राउंड में भाजपा को 5189 वोट मिले। कांग्रेस ने 4895 वोट हासिल किए।
16वां राउंड में भाजपा को 5979 वोट मिले। कांग्रेस ने 6031 वोट हासिल किए।
17वां राउंड में भाजपा को 3549 वोट मिले। कांग्रेस ने 4705 वोट हासिल किए।
18वां राउंड में भाजपा को 3121 वोट मिले। कांग्रेस ने 4663 वोट हासिल किए। इस प्रकार कुल 18 राउंड की काउंटिंग पुरी हो चुकी है।

श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है।

श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता…

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 8, 2024

इधर, रिजल्ट की औपचारिक घोषणा से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई दे दी है। वहीं राजस्थान के डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने हार मानते हुए कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है। जनता ही हमारी माई बाप है। हमारा काम सेवा करने का है। आशीर्वाद देने का काम जनता का है। ऐसे में आशीर्वाद के बारे में अब जनता को ही सोचना है।

यह भी पढ़े: राजस्थान के इस नोज़वान का RAS में हुआ चयन, कभी घर-घर बेचता था सब्जी

गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। कांग्रेस ने इसका काफी विरोध किया था और चुनाव आयोग को शिकायत भी की थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post
After Srikaranpur election defeat, Surendra Pal Singh TT had to resign from the post of minister, know

श्रीकरणपुर चुनाव हार के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा, जानें

12 year old innocent girl studying in 7th became a mother, when the doctor told the truth, the parents were shocked

7वीं में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम बनी मां, डॉक्टर ने सच्चाई बताई तो सदमे में आ गए मां-बाप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN