CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

श्रीकरणपुर चुनाव हार के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा, जानें

2 वर्ष ago
in ganganagar, POLITICS
0
After Srikaranpur election defeat, Surendra Pal Singh TT had to resign from the post of minister, know
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में विधायक चुने जाने से पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (Surendra Pal Singh TT, who took oath as minister before being elected MLA) को श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देना पड़ा (Had to resign after losing the election from Srikaranpur assembly seat)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा अग्रेषित राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। दरअसल भाजपा ने उपचुनाव जीतने के लिए टीटी को मंत्री बनाकर दांव खेला था जो पूरी तरह से फैल हो गया।

राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन कर भाजपा ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल में नया प्रयोग किया था (A new experiment was done in the cabinet), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्तर पर इन फैसले को चौंकाने वाला माना जा रहा था। उपचुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा के नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। इसको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा था, जिसमें उनको करारी शिकस्त हाथ लगी।

भाजपा ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी (Surendrapal Singh TT) को मतदान से पहले ही स्वतंत्र प्रभार वाले कृषि विपणन राज्यमंत्री बना दिया था। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के इस निर्णय को आचार संहिता का उल्लंघन बताया था।भाजपा को राजस्थान में सरकार बनाए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। टीटी को जिताना प्रतिष्ठा का सवाल इसलिए रहा क्योंकि पहली बार भाजपा ने किसी प्रत्याशी को चुनाव जीतने से पहले मंत्री बनाया था ताकि उनकी जीत सुनिश्चित की जा सके।

राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल टीटी को जिताने के लिए न केवल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने खुद वहां जाकर जनसभाएं की बल्कि पानी बिजली से लेकर तमाम समस्याओं के समाधान के आश्वासन भी दिए। उनके साथ ही प्रदेशाध्य्क्ष डॉ. सी. पी. जोशी भी जनसभाएं करके आए। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ लगातार टीटी का चुनाव संभाल रहे थे बल्कि यूं कहें कि टीटी को चुनाव जिताने का जिम्मा उन पर ही था। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भी करणपुर में पूरी जी जान से जुटे हुए थे।

दावा किया जा रहा है कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की हार का कारण बिना चुनाव जीते उन्हें मंत्री बनाना माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि टीटी को अगर मंत्री नहीं बनाया जाता तो शायद वे चुनाव जीत जाते और भाजपा की इतनी बड़ी किरकिरी नहीं होती।

यह भी पढ़े: श्रीकरणपुर में भाजपा को झटका, रुपिंदर सिंह कुन्नर जीते, मंत्री वाला दांव भी फेल! नतीजे से कांग्रेस हुई गदगद

सचिन पायलट का जलवा बरकरार
इधर, कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का चुनाव के दौरान आकस्मिक निधन हो जाने के कारण रणनीतिक रूप से उनके पुत्र रुपिंदर सिंह उर्फ रूबी कुन्नर को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस को उम्मीद थी रूबी कुन्नर को सहानुभूति का फायदा मिल सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूं तो रुपिंदर सिंह कुन्नर को जिताने में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कांग्रेसियों ने कड़ी मेहनत की है। लेकिन, इस जीत का श्रेय पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को दिया जाना चाहिए। क्योंकि पायलट की जनसभा से ही आभास हो गया था कि रुपिंदर सिंह चुनाव जीत रहे हैं। अब तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने कुन्नर को जीत की बधाई दे दी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post
12 year old innocent girl studying in 7th became a mother, when the doctor told the truth, the parents were shocked

7वीं में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम बनी मां, डॉक्टर ने सच्चाई बताई तो सदमे में आ गए मां-बाप

Preparation for Chakka Jam once again in Rajasthan, Jat community gave ultimatum to the government on the demand of OBC reservation.

राजस्थान में एक बार फिर चक्का जाम की तैयारी, जाट समाज ने OBC आरक्षण की मांग पर सरकार को दिया अल्टीमेटम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN