CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भगवा रंग नज़र आयेगें राजस्थान के सरकारी कॉलेज, 20 कॉलेजों में पेंटिंग कार्य की शुरुआत

1 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS, RAJASTHAN
0
Saffron color will be visible in government colleges of Rajasthan, painting work started in 20 colleges
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के परिसर में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इन कॉलेजों के मेन गेट और एंट्रेंस हॉल को भगवा रंग में रंगा जाएगा (Main gate and entrance hall of colleges will be painted saffron color)। इस बदलाव का उद्देश्य कॉलेज के वातावरण को और सकारात्मक बनाना और छात्रों के लिए एक बेहतर शिक्षा माहौल तैयार करना है। जयपुर स्थित कॉलेज एजुकेशन कमिश्नरेट ने इस कार्य के लिए पहले चरण में 20 कॉलेजों को चयनित किया है, जहां कॉलेज बिल्डिंग के फ्रंट एरिया, एंट्रेंस हॉल और गैलरी को व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज-ब्राउन रंगों में रंगा जाएगा।

क्यों चुना गया भगवा रंग?

राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department of Rajasthan) के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कॉलेज परिसर में सकारात्मकता, स्वच्छता और एक प्रेरणादायक माहौल का निर्माण करना है। भगवा रंग को ऊर्जा, शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ये रंग छात्रों को कॉलेज में प्रवेश करते ही उत्साह (Students of color excited as they enter college) और सकारात्मकता का अनुभव कराएंगे, जिससे वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित महसूस करेंगे।

किस तरह के बदलाव किए जा रहे हैं?

कॉलेज परिसर में भगवा रंग के अलावा, व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज ब्राउन रंगों का भी प्रयोग किया जाएगा। यह संयोजन कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार, गैलरी, और एंट्रेंस हॉल में होगा, जिससे कि छात्रों के लिए स्वच्छ, प्रेरणादायक और सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके।

पहले चरण में चयनित कॉलेज

राज्य के 10 संभागों में कुल 20 कॉलेजों (Total 20 colleges in 10 divisions) को पहले चरण में चुना गया है। ये सभी कॉलेज राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां उन कॉलेजों की सूची दी गई है, जहां भगवा रंग का काम शुरू किया जा रहा है।

अजमेर संभाग में एसपीसी गवर्नमेंट कॉलेज, एसबीआरएम गवर्नमेंट कॉलेज, बांसवाड़ा संभाग में राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा, राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़, बीकानेर संभाग में गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज गंगानगर, भरतपुर संभाग में एमएसजे गवर्नमेंट कॉलेज, एससीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज सवाई माधोपुर, जयपुर संभाग के बीएसआर गवर्नमेंट कॉलेज अलवर, एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज कोटपुतली,
जोधपुर संभाग में गर्वमेंट कॉलेज जोधपुर, एमबीआर गवर्नमेंट कॉलेज बालोतरा, कोटा संभाग में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कोटा, गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी, पाली संभाग में गवर्नमेंट बांगर कॉलेज पाली, गवर्नमेंट कॉलेज जालोर, सीकर संभाग में एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सीकर, गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज चूरू, उदयपुर संभाग मे गवर्नमेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर, एमपी गवर्नमेंट कॉलेज चितौड़गढ़ शामिल है।

शिक्षा की गुणवत्ता में भी हो सुधार

राज्य के कई कॉलेजों में भगवा रंग (saffron color in colleges) में रंगे जाने के इस फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे एक आवश्यक बदलाव मान रहे हैं, जिससे कॉलेज के परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रंगो में बदलाव के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधारने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : UGC NET Result 2024 घोषित: इस लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

आने वाले चरण में शेष कॉलेजों में भी

कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट (College Education Department) ने कहा है कि पहले चरण में जिन 20 कॉलेजों में भगवा रंग का कार्य किया जा रहा है, वहां का काम पूरा होने के बाद शेष कॉलेजों में भी यह कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य सभी सरकारी कॉलेजों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण देना है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Arhar Farming Tips: Earn profit from Arhar cultivation for 5 years, know the right method of sowing.

Arhar Farming Tips: अरहर की खेती से 5 साल तक कमायें मुनाफा, जानें बुवाई का सही तरीका

Seeing Vande Bharat Express train coming in front, the youth left the bike on the railway track and ran away, a major accident was averted.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सामने आते देख- बाइक रेलवे ट्रैक पर छोड़ भागे युवक, बड़ा हादसा टला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN