CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बड़ी कामयाबी : 18 माह से फरार लुटेरी दुल्हन सहित दो दलाल गिरफ्तार, तीनों पर था इनाम घोषित

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Big success: Robber bride absconding for 18 months, two brokers arrested, reward declared on all three
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले की पुलिस ने 18 महीनों से फरार लुटेरी दुल्हन और उसके दो दलालों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह मामला जिले के रायथल थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी समना शर्मा, सविता चावरे, और लखन बौहान ने 14 फरवरी 2023 को ऋतू वर्मा की शादी महावीर शर्मा निवासी खटीयाड़ी से करवाई थी और दो लाख बीस हजार रुपये हड़प (Grab two lakh twenty thousand rupees) लिए। शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन ऋतू वर्मा फरार (Bride Ritu Verma absconds after four days of marriage) हो गई। इसके बाद रायथल थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच में पाया गया कि सपना शर्मा, ऋतू वर्मा, सविता चावरे, और लखन बौहान ने अपनी पहचान बदलकर इंदौर, मध्यप्रदेश की अलग-अलग कॉलोनियों में निवास कर रहे है।

आरोपियों के खिलाफ थाना रायथल में धारा 420, 406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें इनसे पहले सपना शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि ऋतू वर्मा, सविता चावरे, और लखन चौहान 18 महीने से फरार थे। पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा था और आखिरकार इंदौर की विभिन्न बस्तियों से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

धोखे से रूपये लिये फिर नहीं लोटाए

3 मार्च 2023 को महावीर प्रसाद शर्मा ने रायथल थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी रिश्तेदार सपना शर्मा ने ऋतू वर्मा, सविता चावरे और लखन चौहान के साथ मिलकर उन्हें धोखे में डालकर 2 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। सपना शर्मा ने ऋतू वर्मा की शादी महावीर शर्मा से करवाई और शादी के मात्र चार दिन बाद ही ऋतू वर्मा फरार हो गई। इसके बाद जब महावीर ने सपना शर्मा और अन्य से पैसे वापस मांगे, तो उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

पुलिस टीम में सुरजीत सिंह थानाधिकारी रायथल, हनुमान कानि., हरदयाल, श्रीमती मनीषा महिला कानि., और ब्रजमोहन मीणा हेड कानि. की विशेष भूमिका रही। आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : बनास नदी में मोटरसाइकिल सहित बहें दो भाई, एक को बचाया, दूसरे की तलाश में SDRF का रेस्क्यू जारी

इन्हें किया गिरफ्तार

ऋतू वर्मा पत्नी मनोहर, जाति कोरी, उम्र 37 साल, निवासी नारायण सेट कम्पाउंड, पाटनीपुरा, थाना एलाईजी, जिला इंदौर, सविता चावरे पत्नी अविनाश चावरे उर्फ आशीष, जाति वाल्मिकी, उम्र 37 साल, निवासी 196 रो हाउस पिंक सिटी, निरंजनपुर, थाना लसुडिया, जिला इंदौर, लखन चौहानरू पुत्र मांगीलाल चौहान, जाति ओड राजपूत, उम्र 44 साल, निवासी बोरगांव बुजूर्ग, थाना पंदाना, जिला खंडवा को गिरफतार किया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Case registered against 8 people including Dooni Tehsildar, accused of wrongly distributing Khatedari land through fraud

दूनी तहसीलदार समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, धोखाधड़ी से खातेदारी की जमीन का ग़लत बंटवारा करने का आरोप

Dead body of old man found after 22 hours at Isarda Dam, was washed away while crossing Banas river, dead body found 5 kilometers away

ईसरदा डेम पर 22 घंटे बाद मिला बुजुर्ग का शव, बनास नदी पार करते समय बहा था, 5 किलोमीटर दूर मिली लाश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN