CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Rajasthan Elections – नामांकन भरने का समय खत्म, जाने कितने भरे गये पर्चे

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS, RAJASTHAN
0
Rajasthan Elections - नामांकन भरने का समय खत्म, जाने कितने भरे गये पर्चे
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Elections 2023) के लिए नामांकन भरने का समय समाप्त हो गया है। दरअसल, नामांकन दाखिल करने की समय सीमा सोमवार को दोपहर तीन बजे तक ही थी। आखिरी दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की लाइन लगी रही, आज प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) समेत कई दिग्गजों ने परचे दाखिल किए। तीन बजे तक सूबे की 200 विधानसभा सीटों के लिए 2015 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। अभी नामांकन पत्रों को अपलोड करने का काम किया जा रहा है, चुनाव आयोग (election Commission) शाम को इसका फाइनल आंकड़ा जारी करेगा।

इसके बाद चुनाव आयोग (election Commission) अब 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच करेगा। फिर 9 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं, उसके बाद आयोग चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगा। बता दे कि इस बार Rajasthan में रिकॉर्ड नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, वहीं कुछ प्रत्याशियों ने दो-दो, तीन-तीन सैट दाखिल किए हैं। लिहाजा कितने प्रत्याशियों ने कितने नामांकन दाखिल किए हैं इसका वास्तविक आंकड़ा शाम तक ही जारी हो पाएगा।

नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सबसे ज्यादा नामांकन भरे गए। हमेशा की तरह ही इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस की टिकट से वंचित रहे बड़ी संख्या में दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। दोनों की पार्टियों के दावेदार अंत समय तक टिकट मिलने या फिर दबाव की राजनीति के चलते उनमें बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे रहे। लेकिन जब पार नहीं पड़ी तो ‘करो या मरो’ का हवाला देते हुए आखिरकर अपने स्तर पर ही चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूद पड़े।

अब नामांकन के बाद बगावत करने वाले प्रत्याशियों को मनाने-रिझाने का दौर चलेगा। पार्टियां बागियों को समझा बुझाकर नाम वापस करवाने की जी तोड़ कोशिश करेगी। यह अलग बात है कि उनकी यह कोशिशें कितनी कारगर हो पाएगी। लेकिन बगावत का खतरा दोनों ही प्रमुख पार्टियों पर मंडराता रहेगा। टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष को कंट्रोल करने के लिए दो दिन मशक्कत करनी पड़ेगी।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
Randhawa said in Hindoli, government will repeat on the basis of public welfare scheme of Congress, if government is formed then Keshoraipatan sugar mill will be started.

हिंडोली में बोले रंधावा, कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजना के दम पर रिपीट होगी सरकार, सरकार बनी तो केशोरायपाटन शुगर मिल करेंगे चालू

Congress and BJP rebels can spoil the game in Bundi! Will Bharat Sharma join BJP?

बूंदी में कांग्रेस और भाजपा के बागी बिगाड़ सकते है खेल! क्या भरत शर्मा थामेगें भाजपा का दामन?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN