CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, MLA चांदना सहित 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
Protest against objectionable remarks on Rahul Gandhi, case registered against MLA Chandna and 150 others
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अतिवृष्टि से हुए किसानो के नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने की मांग

बूंदी। राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी व अतिवृष्टि से जिले के किसानो के हुए नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम जिला परिषद के सीईओ रवि वर्मा को ज्ञापन सौपा। इधर, कोतवाली थाना पुलिस ने विधायक चांदना सहित 9 नामजद और 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को जिले के तीनों विधायकों की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कुछ देर बहस भी हुई। इसी बीच आक्रोशित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोशिले नारे लगाते हुए अंदर प्रवेश कर लिया, इस धक्कामुक्की में कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार टूट गया।

अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं तो 21 अक्टूबर को विशाल जन आंदोलन- चांदना

पूर्व मंत्री हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बाद खून गाढ़ा होने की शिकायत आई थी, लेकिन बिटटू पहले व्यक्ति हैं जिनका भाजपा में जाने के बाद खून पतला हो गया। इस वजह से वह अनर्लगल बयान दे रहे हैं। जिससे भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया। वे जब कांग्रेस में थे तब वह इस तरह की बात नहीं किया करते थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की वाशिंग मशीन में जिसकी भी धुलाई होती है वह इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है। भाजपा का यही चरित्र है जो बिटटू का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उनके बेटे पर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं। विधायक चांदना ने कहा कि पिछले दिनों अतिवृष्टि से जिले सहित हिंडोली-नेनवा क्षेत्र की अधिकांश फसलें बर्बाद हो गईं। कई मकान धराशाई हो गए। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैनें मामले को लेकर कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया तो आज तक प्रशासन की ओर से चिट्टी का कोई जवाब नहीं आया। विधायक चांदना ने कहा कि मजबूरन आज हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा। चांदना ने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी विचारविमर्श कर जिला प्रशासन को एक माह का समय दिया है। अगर एक माह में अतिवृष्टि का मुआवजा और अन्य मामलों का निस्तारण नहीं हुआ तो 21 अक्टूबर को बूंदी में विशाल जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी घबराई- विधायक शर्मा

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी के नेता घबराए हुए है जो इस तरह की बयानबाजी उनकी छवी को बिगडने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस का कोई नेता कार्यकर्ता इनकी चालों से घबराने वाला नहीं है। विधायक शर्मा ने कहा कि जिले में अधिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का अब तक सर्वे नहीं कराया गया। इससे किसानों और बाढ़ प्रभावितों में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर जिला प्रशासन से विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया था लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों को किसानों के नुकसान और उनकी परेशानी से कोई लेना देना नहीं है।

प्रशासन किसानों को मुआवजा दें- सीएल प्रेमी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरीके से अनर्गगल बयान बाजी की जा रही है इसे कांग्रेस का कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र जनता के सामने आ चुका है और जनता सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। देश के सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को बिगड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बूंदी जिले में अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो चुके हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। लेकिन प्रशासन इसको लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि केसीसी के नाम पर बैंक किसानों से बीमा राशि तो वसूल रहे है लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दे पा रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जल्द से जल्द प्रशासन किसानों के हुए नुकसान का सर्वे करवा कर मुआवजा देने का काम करें अन्यथा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

कांग्रेस नेता जगरूप सिंह रंधावा चोटिल

जगरूप सिंह रंधावा के पैर लगी चोट का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हॉस्पिटल में रंधावा के पैर की हड्डी को वापस डॉक्टर द्वारा सेट करके प्लासतर बांधकर घर भेज दिया है।

कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधी को बुलाने का आग्रह किया। लेकिन जब इंतजार के बाद भी एडीएम सहित कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे तो कांग्रेस नेता अशोक चांदना सहित पार्टी पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस से काफी बहस हुई। मुख्य गेट को लगाकर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकरियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस अधिकारियों और जवानों के तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। जबकि, मुख्य गेट पर तीन थाना अधिकारियों सहित भारी भरकम पुलिस और आरएसी के जवान तैनात थे। वहीं बाहर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेडा।

विधायक चांदना सहित 9 नामजद और 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

हिंडोली विधायक अशोक चांदना सहित 9 नामजद और 100-150 अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने की धराओं में मामला दर्ज किया है। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदशन किया था। कलेक्ट्रेट में अंदर घुसने को लेकर पुलिस से हुई थी नोकझोंक, नोकझोंक में टूटा था जिला न्यायालय का दरवाजा। डिप्टी एसपी अमर सिंह ने दी जानकारी।

यह भी पढ़े : पत्नी आशिक संग कर रही मौज, पति खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है, जानिए पूरा मामला

इस दौरान इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, पूर्व प्रधान श्योपाल मीणा, रामअवतार शर्मा, अमृत लाल गुर्जर, आनंदीलाल मीणा, दिनेश बड़ोदिया, समृद्व शर्मा, भारत सिंह सोलंकी, संदीप पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष राम किरण मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर, मोडूलाल वर्मा, एड. महावीर मीणा, एड. चंद्रशेखर शर्मा, देवराज गोचर, जगरूप सिंह रंधावा, चर्मेश शर्मा, नवेद केसर लखपति, राजीव लोचन गौतम, जितेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, यासीन कुरेशी, लक्ष्मण बैरवा, जयकुमार बैरवा, मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली, आशुतोष शर्मा, राकेश चांदना आदी मोजूद थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Spent 4 years in relationship, boyfriend broke up and girlfriend took revenge like this, you will be shocked to know

रिलेशनशिप में 4 साल गुजारे, प्रेमी ने ब्रेकअप किया तो प्रेमिका ने ऐसे लिया बदला, जानकर उड़ जाएंगे होश

Niwai Police arrested two accused with illegal weapons, pistol, magazine, cartridges and vehicle seized.

निवाई पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ किये दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और वाहन जप्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN