CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

शिक्षक मनीष मीणा हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है

1 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Police organized a parade of the accused in teacher Manish Meena murder case, said - committing crime is a sin, police is our father.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

मुख्य आरोपी पुलिस गिरफत से बाहर, सरगर्मी से तलाश जारी

बूंदी। राजस्थान के बूंदी शहर में हुई शिक्षक मनीष मीणा की हत्याकांड (Murder case of teacher Manish Meena) ने पूरे क्षेत्र सनसनी पैदा करदी थी। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए 48 घंटों के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Three accused arrested) कर लिया है। हालाँकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है। इस केस में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की सार्वजनिक परेड से लोगों में अपराध के प्रति सख्त संदेश गया है।

हत्या और गिरफ्तारी का घटनाक्रम

घटना सोमवार देर शाम की है जब बूंदी के लंका गेट अम्बेडकर सर्किल के पास शिक्षक मनीष मीणा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई था। यह मामला तुरंत ही चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने अपनी जांच तेज करते हुए 10 टीमों का गठन (Formation of 10 teams) किया और पूरे इलाके में सघन खोजबीन की। इसके परिणामस्वरूप बुधवार की रात को तीन आरोपियों- सोनू पुत्र किशन बैरवा, दीपक पुत्र भवानी शंकर खटीक और विशाल पुत्र छितर रैगर को बूंदी के भीमलत के जंगल से गिरफ्तार (Arrested from Bhimlat forest) कर लिया गया।

एएसपी उमा शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने विशेष इनाम घोषित किया था। ASP उमा शर्मा के निर्देशन में और सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय मीणा की अहम भूमिका में यह कार्यवाही सफल हुई।

जंगलों में छिपे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

डीएसपी अरुण मिश्रा (DSP Arun Mishra) ने जानकारी दी कि घटना के बाद आरोपी भीमलत के जंगलों में छिप गए थे, जहाँ वे फरारी काट रहे थे। एसपी राजेंद्र मीणा के निर्देश पर ASP उमा शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने जंगल में दबिश दी और आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने चारों दिशाओं से इलाके की घेराबंदी कर रखी थी।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी (Main accused of murder) गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जो नमाना थाना क्षेत्र के बरखेड़ा का निवासी है, अब भी फरार है। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार गुरुप्रीत को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

“अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”
आरोपियों की शहर में पैदल परेड से जनता में संदेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरूवार को आरोपियों की शहर के मुख्य बाजारों में हथकड़ी लगाकर पैदल परेड कराई गई। खोजा गेट से लेकर लंका गेट तक यह परेड निकाली गई, जिसमें आरोपी बार-बार कहते सुनाई दिए, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” (“Committing crime is a sin, the police is our father.” ) पुलिस ने इसे एक सख्त संदेश के रूप में प्रस्तुत किया जिससे अपराधियों में भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। इसके बाद पुलिस कट्रोल रूम से अदालत तक पैदल परेड कराई जिसे लोग टकटकी लगाये हैरत से देते नजर आये।

#Bundi शिक्षक मनीष मीणा हत्याकांड के तीन आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड, घटनास्थल कराया तस्दीक। अपराधी बोले "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है"। #Bundipolice #Spbundi #CrimeNews #RajasthanNews#LatestNews #BreakingNews pic.twitter.com/gv4Xt8UkhV

— City News Rajasthan (@rajasthan_city) November 7, 2024

पुलिस परेड का असर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पुलिस परेड के दौरान भारी संख्या में लोग अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते देखे (Watch video being made on mobile) गए। जब पुलिस आरोपियों को लेकर लंका गेट स्थित घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस परेड के वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल (viral on social media) हो गए, जिनमें लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: अज्ञात हमलावरों ने अध्यापक पर चाकूओं से किया ताबड़तोड़ वार, उपचार के दौरान हुई मौत

पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर जनता में विश्वास

इस पूरी घटना में पुलिस ने जिस तरह से त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जनता में विश्वास पैदा किया है, उसकी सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है, और जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post
You will not get sick in winter, start this work from today

सर्दियो मे नही होगे बीमार, आज से शुरू करे यह काम

GST team raids five big tailors of Kota, action taken on suspicion of tax evasion

कोटा के पांच बड़े टेलर्स पर GST टीम का छापा, टैक्स चोरी के शक में एक्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN