CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

केरल में कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें, कई नेता अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप

2 वर्ष ago
in INDIA
0
Police opened water cannons on Congress march in Kerala, many leaders admitted to hospital, protesters accused of stone pelting
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

तिरुवनंतपुरम। केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को यहां केरल पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव (Stone pelting on policemen) किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी। यह मार्च केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने वाम सरकार के लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम नव केरल सदास के खिलाफ आंदोलन (Movement against Nav Kerala Sadas) के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस के कथित अत्याचार के विरोध में आयोजित किया था। वहीं विधायक चांडी ओमन, अनवर सदाथ और राज्यसभा सदस्य जेबी मेथर और कई अन्य नेताओं को भी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जिस वक्त पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें छोड़ीं उस वक्त केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर सहित वरिष्ठ नेता डीजीपी कार्यालय के पास अस्थायी मंच पर मौजूद थे। सुधाकरन और चेन्निथला आंसू गैस के गोलों से प्रभावित हुए जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पास खड़ी एक कार तक पहुंचाया। दोनों नेताओं को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

सुधाकरन ने अस्पताल में मीडिया से बातचीत में पार्टी नेताओं पर हमले को अप्रत्याशित करार दिया। उन्होंने कहा, हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस के बीच मौजूद गुंडों ने बिना किसी उकसावे के हमला किया, उस दौरान वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सतीशन ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि नेताओं पर इस प्रकार का हमला केरल के इतिहास में पहली बार हुआ है। कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि आंसू गैस का गोला मंच के ठीक पीछे फटा जहां कम से कम छह सांसद और पार्टी के कई विधायक मौजूद थे। थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर यह सोचा-समझा हमला था।

यह भी पढ़े:  कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी, राजस्थान के एक भी नेता का नाम नहीं, आखिर क्या है वजह?

उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि किसके निर्देश पर पार्टी नेताओं पर हमला किया गया। हमें इस देश में विरोध करने का अधिकार है। निर्वाचित प्रतिनिधियों पर इस हमले के खिलाफ सांसद और विधायक संबंधित विशेषाधिकार समितियों के पास जाएंगे। चेन्निथला ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी कारण हमला किया और नेताओं ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की। सुधाकरन ने जैसे ही अपना भाषण समाप्त किया, पार्टी सदस्य डीजीपी कार्यालय के पास लगाए गए अवरोधकों पर चढ़ने लगे और उन्होंने सुरक्षा घेरे को पार करने का प्रयास किया। सतीशन के संबोधन के दौरान पानी की बौछारें छोड़ी गईं। इसके बाद अफरा-तफरी के माहौल में सभा समाप्त हो गई।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.
bundi

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

दिसम्बर 25, 2025
पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी
INDIA

पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी

सितम्बर 11, 2025
Next Post
Police opened water cannons on Congress march in Kerala, many leaders admitted to hospital, protesters accused of stone pelting

यूक्रेन में राजस्थान के निवासी भारतीय छात्र की मृत्यु, दिवंगत देह को भारत लाने के लिये राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका

BJP MLA Gopal Sharma expressed displeasure over the irregularities in the Vikas Bharat Sankalp Yatra camp, reprimanded the officials

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में BJP विधायक गोपाल शर्मा ने अव्यवस्थाएं पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN