CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में कल से बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, 48 घंटे के लिए हड़ताल कर सचिवालय का घेराव करेंगे

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Petrol pumps will remain closed in Rajasthan from tomorrow, will strike for 48 hours and surround the secretariat
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में आज रात 12 बजे से दो दिन के लिए प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे (Petrol pumps across the state will remain closed)। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि सरकार लंबे समय से वैट में कटौती नहीं कर रही है। साथ ही डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेशभर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च से 48 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव (Siege of Secretariat in Jaipur on 11 March) भी किया जाएगा।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी (Rajendra Singh Bhati, President of Rajasthan Petroleum Dealers Association) ने कहा कि राजस्थान में बढ़े हुए वैट की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है। हम लंबे समय से सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पड़ोसी राज्यों में राजस्थान के मुकाबले काफी सस्ता पेट्रोल बिक रहा है।

उन्होने कहा कि पिछले 7 साल से डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके चलते राजस्थान में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसको लेकर हमने 10 मार्च से 12 मार्च तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी करेंगे। ताकि अपनी वाजिब मांग को सरकार तक पंहुचा सके।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार के नेता चुनाव से पहले बढ़े हुए वैट कम करने की मांग करते थे। जब से बीजेपी सत्ता में आई हैं, इनके नेता वैट कम करने की बात भूल गए हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता सार्वजनिक मंच से राजस्थान में बढ़े हुए वैट को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, लेकिन राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से न सिर्फ पेट्रोल पंप संचालक, बल्कि आम जनता का भी शोषण हो रहा है।

जयपुर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष लादू सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले 7 साल से पेट्रोल पंप संचालकों के कमीशन में वृद्धि नहीं की है, जबकि 7 सालों में महंगाई बढ़ गई। कर्मचारियों की सैलरी बढ़ गई, किराया-भाड़ा तक बढ़ गया है। इसके बावजूद हमारा कमीशन नहीं बढ़ रहा है, जिसे अब बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही तेल कंपनियों द्वारा हम पर हाई स्पीड पेट्रोल और ऑयल खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जबकि जनता सामान्य पेट्रोल खरीदना पसंद करती है। ऐसे में महंगा तेल बेचना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़े: राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री कटारिया, राजेंद्र यादव, रिछपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा सहित कई नेता BJP में होंगे शामिल

इससे पहले राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने 13, 14 और 15 सितंबर को भी हड़ताल कर सरकार से वेट में कटौती की मांग की थी। लेकिन तब सरकार ने कमेटी का गठन कर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की हड़ताल को खत्म करवा दिया था।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
CJI Chandrachud said in 'Our Constitution-Our Respect Campaign', mutual brotherhood is necessary to maintain equality.

‘हमारा संविधान-हमारा सम्मान अभियान’ में बोले CJI चंद्रचूड, समानता बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारा जरूरी

Police made the accused of mobile theft worth Rs 40 lakh roam on foot in the market

Dausa : 40 लाख रुपए के मोबाइल चोरी के आरोपियों को पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN