CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

प्रतापगढ़ में 3 मासूमों की मौत के बाद चेता चिकित्सा विभाग, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in CRIME
0
Medical department alert after death of 3 innocent people in Pratapgarh, quack doctor arrested
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के थाना देवगढ़ इलाके के गांव धावड़ा मगरी में गलत उपचार से हुई तीन बच्चों की मौत (Three children died due to wrong treatment) के मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर (Accused quack doctor) चतराराम देवासी पुत्र जीवाराम निवासी जैनवास दुजाना जिला पाली हाल बस स्टैंड देवगढ़ को आपराधिक मानव वध के आरोप में गिरफ्तार किया (Arrested for criminal homicide) है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि 19 नवंबर और 20 नवंबर को धावड़ा मगरी गांव में तीन मासूम बच्चों की रहस्यमयी मौत हुई।

चिकित्सा विभाग ने सीएमएचओ की रिपोर्ट के आधार पर आईडीएसपी को एक रिपोर्ट की। आईडीएसपी के स्टेट नोडल ऑफिसर के सुपरविजन में राजस्थान के दो ईआईएस ऑफिसर एवं नई दिल्ली से एनसीडीसी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम को बच्चों की मृत्यु व गांव में बुखार फैलने के कारणों का पता लगाने और अन्य कौन इससे प्रभावित हो सकते हैं के बारे में पता लगाने का टास्क दिया गया। इस कमेटी द्वारा भी एक विस्तृत जांच की गई। कमेटी ने तीनों मृतक बच्चों के परिजनों से बात कर मेडिकल काउंसलिंग करके वर्बल ऑटोप्सी की। जांच के कई पहलुओं में मलेरिया से बुखार होने के तथ्य सामने आए। मृतकों की एक जीवित बहन काली जिसका उपचार जिला प्रतापगढ़ में उन बच्चों की मौत के बाद किया गया। उसकी बीमारी के डायग्नोसिस और उपचार से स्पष्ट हुआ कि उन बच्चों में भी तेज बुखार का कारण संभवतया मलेरिया ही था। वर्बल ऑटोप्सी की रिपोर्ट इस कमेटी द्वारा तैयार की गई उसमें झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए उपचार के बाद इन बच्चों की मृत्यु होने जैसे तथ्य सामने आए।

धावड़ा मगरी गांव में जिन 3 बच्चों की मौत हुई थी
एसपी ने बताया कि गुरुवार 4 जनवरी को बीएमसीएचओ जगदीप खराड़ी और उसकी टीम द्वारा देवगढ़ बस स्टैंड के पास संचालित एक क्लीनिक पर अचानक रेड डाली। इस दौरान वहां झोलाछाप डॉक्टर चतराराम बिना वैध डिग्री व दस्तावेज के मरीजों का इलाज करता हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक से भारी मात्रा में औषधि, डीएनएस, इंजेक्शन आदि एक कार्टून में मिले, जिसके भी कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़ के चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना देवगढ़ पर आईपीसी की संबंधित धाराओं एवं इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी झोलाछाप से पुलिस अनुसंधान के दौरान सामने आया कि धावड़ा मगरी गांव में जिन 3 बच्चों की मौत हुई थी, उसका इलाज इसी ने किया था।

यह भी पढ़े:  7वीं में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम बनी मां, डॉक्टर ने सच्चाई बताई तो सदमे में आ गए मां-बाप

क्लिनिक से की गयी दवाईयों की जब्ती
चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा आरोपी झोलाछाप के क्लिनिक से की गयी दवाईयों की जब्ती, मृतक बच्चों के घर से ईलाज में प्रयुक्त दवाईयों की जब्ती, एकत्रित तकनीकी साक्ष्यों, बीसीएमएचओ की रिपोर्ट, एनसीडीसी व ईआईएस ऑफीसर की रिपोर्ट तथा जीवित बहन काली के उपचार के दस्तावेज के आधार पर यह साबित हुआ की चतराराम ने तीनों बच्चों राधा, शिवानी और लाला को बिना डायग्नोसिस के गलत उपचार दिया। जिससे उनकी मृत्यु कारित हूई। पुलिस ने पीएमओ से मेडिकल बोर्ड गठित करवा विस्तृत अनुशंसा रिपोर्ट पर मेडिकल बोर्ड से कई बिदुंओ पर उनका ऑपिनियन प्राप्त किया। सम्पुर्ण अनुसंधान के क्रम में यह साबित हुआ की आरोपी व्यक्ति चतराराम लोगो का छलावे से इलाज करता था और तीन बच्चों के मृत्यु के संदर्भ में अपराधिक मानव वध का दोषी पाया गया। इसके खिलाफ धारा 304 के अपराध प्रमाणित है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
32 district collectors transferred in Rajasthan, command of 7 districts handed over to woman IAS, these districts are very important

राजस्थान में 32 जिला कलक्टरों का तबादला, 7 जिलों की कमान महिला IAS को सौपी, बेहद अहम है ये जिले

Another obscene video of Mevaram Jain created a stir, woman accused of inserting wood in private part

मेवाराम जैन के एक और अश्लील वीडियो ने मचाई हलचल, महिला ने लगाया प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN