CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मेवाराम जैन के एक और अश्लील वीडियो ने मचाई हलचल, महिला ने लगाया प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप

2 वर्ष ago
in BARMER, CRIME
0
Another obscene video of Mevaram Jain created a stir, woman accused of inserting wood in private part
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व विधायक रहे मेवाराम जैन का एक और अश्लील वीडियो (Another porn video of Mevaram Jain) सामने आया है। इस वीडियो के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Screenshots of the video went viral on social media) किए जा रहे हैं। वहीं पीड़ित महिला की ओर से दर्ज कराए गए मामले पर अभी तक किसी तरह की कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर 70 वर्षीय पूर्व विधायक मेवाराम जैन के कथित तौर पर दो वीडियो वायरल हुए थे। अब एक तीसरा आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जो तकरीबन 33 मिनट का बताया जा रहा है। पूर्व में वायरल हुए दोनों वीडियो तकरीबन 7-7 मिनट के थे, जिनमें से एक वीडियो में महिला अलमारी में मोबाइल कैमरा ऑन करके छुपाती हुई दिखाई दे रही थी, तो दूसरा वीडियो बेहद आपत्तिजनक वीडियो (Extremely objectionable video) था।

वहीं पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पिछले दिनों मेवाराम जैन के कथित गुंडो ने जबरदस्ती उसे घर से उठाकर फार्म हाउस ले गए, जहां उसके हाथ पैर बांध के कपड़े उतार कर उसे बुरी तरह पीटा गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लकडी डालने की भी कोशिश की गई। महिला को पुलिसकर्मी पीटते रहे जबकि वहां कोई भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी वीडियो बनाएं और डरा धमका कर एक सफेद खाली कागज पर दस्तखत भी करवा लिए।

वहीं इस मामले में एसपी दिगंत आनंद का कहना है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार जैसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई रिपोर्ट आती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जोधपुर पश्चिम के डीसीपी गौरव यादव के अनुसार पूर्व विधायक और पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: 7वीं में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम बनी मां, डॉक्टर ने सच्चाई बताई तो सदमे में आ गए मां-बाप

बतादें, पीड़ित महिला की ओर से पूर्व विधायक मेवाराम जैन, डिप्टी एसपी आनंद सिंह राजपुरोहित, बाड़मेर कोतवाल गंगाराम, नगर परिषद उपसभापति सुल्तान सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मामला बढ़ता देख मेवाराम जैन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कथित वायरल वीडियो को एडिटेड बताया है। इस मामले में हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए 25 जनवरी को अगली सुनवाई मुकर्रर की है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
The deal for the womb was done for Rs 3 lakh! The woman took steps to repay the loan, when the amount was not paid she reached the police station...

3 लाख रुपये में किया कोख का सौदा! कर्ज उतारने के लिए महिला ने उठाया कदम, रकम नहीं दी तो थाने पहुंची…

Conductor rapes female passenger in bus, accused arrested

राजस्थान : महिला यात्री से कंडक्टर ने बस में किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN