राजस्थान के ब्यावर शहर में मिशन ग्राउंड के पास एक महिला पर तेजाब उड़ेल ने का मामला (Case of pouring acid on a woman) सामने आया है। इस घटना में महिला को झुलसी अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया (The woman was admitted to the government hospital in a burnt condition) गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किये गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, किशनगंज की रहने वाली 35 वर्षीय महिला गुरुवार की शाम भगत चौराहे से अपने घर की ओर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक (two masked youths riding a bike) वहां आए और बदमाश युवकों ने मिशन ग्राउंड के पार महिला को रोका और उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया (Poured Acid)। महिला पर एसिड अटैक (Acid attack on woman) करने के बाद नकाबपोश बाइक से तुरंत घटनास्थल से फरार हो गए।
महिला के चीखते ही आसपास मौजूद लोगों ने देखा और मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी महिला के परिजनो को दी और महिला को इलाज के लिए एकेएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसी के साथ सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर घटना के पीछे क्या वजह रही।