CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में डॉक्टरों सहित चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सभी अस्पतालों को दिये निर्देश

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Leaves of medical staff including doctors canceled in Rajasthan, instructions given to all hospitals
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान के लगभग सभी जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि कुछ जिलों का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में पूरा राजस्थान हीटवेव की चपेट में (Rajasthan in the grip of heatwave) है। लू की वजह से लोगों पर इसका बड़ा प्रभाव देखा जा रहा है। वहीं अब अस्पतालों में बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द (Holidays of all doctors of the state canceled) कर दी गई है।

चिकित्सा विभाग ने प्रदेश में हीट वेव के प्रकोप के चलते सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया है। विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति के बाद ही कार्मिक अवकाश पर जा सकेंगे।

चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देश पर आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर उन्हें लू-तापघात से बचाव एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने अनुसार चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यालयों में चौबीस घंटे कंट्रोल रूम क्रियाशील रहेंगे। आपात स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 108, 104 एवं हैल्पलाइन नंबर 1070 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। इन हैल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बैड आरक्षित रखने, आवश्यक दवा जांच सुविधाओं और पर्याप्त मात्रा में आईस पैक, आईस क्यूब की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित करना होगा कि एम्बुलेंस में एयर कंडीशनर क्रियाशील हो और आपात स्थिति में उपचार के लिए आवश्यक दवा उपकरण उपलब्ध हों।

यह भी पढ़े : जयपुर की ‘भावना’ ने 8 साल में कराए 14 Rape Case, 15वें में ऐसी फंसी की खुल गयी पोल

आशा कार्यकर्ताओं को व्यापक आईईसी गतिविधियां कर आमजन को गर्मी और लू से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मनरेगा साइट्स पर मेडिकल किट्स की उपलब्धता, चिकित्सालयों में पानी और बिजली की सुचारू आपूर्ति रखने के भी निर्देश दिए हैं। इन सब व्यवस्थाओं के संबंध में प्रतिदिन निदेशालय को निर्धारित सूचना भिजवानी होगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post
Husband used to sell milk by mixing it with water, angry wife left the house and went to her parents' house, did not return for 6 months

दूध में पानी मिलाकर बैचता था पति, नाराज पत्नी घर छोड़ मायके चली गई, 6 महिने से नहीं लोटी

A war against drugs campaign creates panic among medical store operators, action taken against many firms of Bundi

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान से मेडिकल स्टोर संचालको में मचा हड़कंप, बूंदी की कई फर्मो पर कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN