CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

वकील शांति भंग में गिरफ्तार: थानाधिकारी और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाही के आदेश

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Orders to take action against Raithal police station officer, Raithal Tehsildar and other police personnel
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। न्यायालय जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता ने बूंदी के एक वकील को शांति भंग में गिरफ्तार (Lawyer arrested for disturbing peace) करने के मामले में रायथल थाना अधिकारी, रायथल तहसीलदार और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश (Orders to take action against Raithal police station officer, Raithal Tehsildar and other police personnel) दिए है। घटनाक्रम अनुसार, गत 9 दिसंबर को रायथल थाना पुलिस ने अपने पक्षकार के साथ थाने में गए एडवोकेट रमेश चंद्र को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर लोकअप में डाल दिया था।

पुलिस द्वारा 24 घंटे बाद एडवोकेट रमेश चंद्र को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। जहां एडवोकेट ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट को बताया कि वह पेशे से वकील है उसका किसी भी पक्ष से कोई निजी संबंध नहीं है, ना ही उसका किसी मारपीट, गाली गलौच और धमकी देने की घटना में कोई योगदान रहा है। लेकिन तहसीलदार ने निगराकार के पक्ष को विचार में लिए बिना केवल थाना अधिकारी रायथल के कहने पर आक्षेपित आदेश पारित किया।

यह भी पढ़े:  कुरीति के दलदल से निकल समाज की मुख्य धारा में शामिल हुए युवक-युवती

एडवोकेट रमेश चंद्र ने पुलिस कार्रवाई और कार्यपालक मजिस्ट्रेट के निर्णय के विरुद्ध जिला सेशन न्यायालय में निगरानी याचिका पेश की। जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने आक्षेपित आदेश को अपास्त कर दिया, न्यायालय ने पुलिस महानिदेशक को आदेश की प्रति भेज कर रायथल थाना अधिकारी बाबूलाल मीणा व अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाही एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने जांच के दौरान थाना अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित अथवा लाइन हाजिर कर जांच रिपोर्ट 16 मार्च को न्यायालय में पेश करने के लिए कहा है। न्यायालय ने आक्षेपित आदेश जारी करने पर तहसीलदार रायथल के खिलाफ भी समुचित कानूनी एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर बूंदी को निर्देश दिए हैं।


सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
There will be large scale transfers in Rajasthan, orders from Police Headquarters to all SP-IGs to keep prepared

राजस्थान में बड़े पैमाने पर होंगे तबादलें, पुलिस मुख्यालय से सभी SP-IG को तैयारी रखने के आदेश

Bhilwara: BJP worker shot by goons over illegal mining, gets stuck in mouth

भीलवाड़ा: अवैध खनन को लेकर BJP कार्यकर्ता को गुंडों ने मारी गोली, मुंह में फंसी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN