CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

टोंक के मालपुरा में 5 साल बाद निकेलगी कांवड़ यात्रा, 400 कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिसकर्मी

2 वर्ष ago
in tonk
0
Kanwar Yatra will start in Malpura, Tonk after 5 years, 1000 policemen will be deployed for the security of 400 Kanwariyas.Kanwar Yatra will start in Malpura, Tonk after 5 years, 1000 policemen will be deployed for the security of 400 Kanwariyas.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक, (चेतन वर्मा)। जिलें के मालपुरा में 5 साल बाद सोमवार को कांवड यात्रा निकाली जाएगी। 400 कांवड़ियों की सुरक्षा में 4 RAC, एक STF कंपनी समेत 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी, एएसपी, डीएसपी समेत कई थानों के इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे। एसडीएम ने यात्रा को देखते हुए 7 शर्तें लगाई है। शर्तों में डीजे बजाने, स्वागत करने पर रोक लगाई गई है।

कांवड़ यात्रा रविवार को बीसलपुर बांध से शुरू हो गई। सोमवार को कांवड़ यात्रा मालपुरा पहुंचेगी और केदारनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। टोंक एसपी संजीव नैन ने बताया कि कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को शांतिपूर्ण निकालने के लिए पुलिस मुस्तैद है।

7 शर्तों पर दी अनुमति
मालपुरा के कार्यवाहक SDM कपिल शर्मा ने यहां 7 शर्तों पर कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति दी है। इसमें कांवड़ यात्रा का किसी मंच या सामूहिक रूप से स्वागत करने और अन्य लोगों के शामिल होने पर रोक लगाई है। साथ ही प्रशासन ने हर कांवड़ियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर मांगा है। कांवड़ियां साथ में अपना पहचान पत्र लेकर चलेगा। कांवड़ यात्रा में रजिस्टर्ड कांवड़ियों के अलावा अन्य व्यक्ति नहीं चलेगा।

इन शर्तों पर दी परमिशन

  1. व्यवस्था बनाई रखने की समस्त जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
  2. कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक तत्वों की गतिविधियां न हो। इसकी समस्त जिम्मेदारी आयोजक की होगी।
  3. कांवड़ यात्रा के दौरान लाउड स्पीकर और डीजे का प्रयोग नहीं करें।
  4. कांवड़ यात्रा में भड़काऊ भाषण और नारेबाजी नहीं की जाए।
  5. कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी संगठन या मंच की ओर से सामूहिक रूप से एकत्र होकर कोई स्वागत या सम्मान नहीं करें और न ही कांवड़ यात्रियों के पीछे इनके अलावा अन्य लोग चलेंगे।
  6. निर्धारित रुट के अलावा अन्य रुट से कांवड़ यात्रा नहीं निकालें।
  7. आयोजक सभी कांवड़ यात्रियों का पंजीयन अपने स्तर पर कर सूची तैयार कर पुलिस प्रशासन को दें।

2018 के कांवड़ यात्रा पर हुआ था पथराव
कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा तनाव के हालात मालपुरा में कस्बें में प्रवेश से करीब पौने 1 किलोमीटर एरिया में रहता है। इन रास्ते के दोनों और अन्य पक्ष के लोग रहते हैं। 2018 में भी यहां कांवड़ यात्रा में पथराव कर दिया था। इससे काफी तनाव हो गया था। मालपुरा में करीब सवा 2 से ढाई किलोमीटर दूर तक कांवड़ यात्रा गुजरती है।

यह भी पढ़े: 59 वें डिग्गी लक्खी मेले का शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सेलाब, SDM कपिल शर्मा ने संभाली कमान

2019 में निकली थी, फिर नए रूट से नहीं निकली
मालपुरा में इससे पहले 2019 में कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। एसपी संजीव नैन ने बताया कि 2018 में कांवड़ यात्रा पर पथराव हो गया था। उसके बाद 2019 में निकली थी। उसके बाद रुट को लेकर प्रशासन और कांवड़ियों में सहमति नहीं होने से कांवड़ यात्रा नहीं निकली। अब प्रशासन ने विभिन्न शर्तों पर पुराने मार्ग से कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति दी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
Water level in Bisalpur dam reached 312.26 RL meter till 10 am, average rainfall in the district 11.52MM

बीसलपुर बांध में सुबह 10 बजे तक 312.26 आरएल मीटर पहुंचा जलस्तर, जिले में औसत 11.52MM बारिश

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma leaves for Delhi, will meet senior BJP leaders

राजस्थान CM भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना, BJP के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN