CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

JVVNL की बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 88 उपभोक्ताओं पर लगाया 18.60 लाख का जुर्माना

11 महीना ago
in bundi, CRIME
0
JVVNL takes major action against power theft, imposes fine of Rs 18.60 lakh on 88 consumers
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) की बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 88 उपभोक्ताओं पर लगाया 18.60 लाख का जुर्माना) ने बुधवार अल सुबह 5 बजे से बूंदी शहर में बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता (बूंदी वृत्त) के. के. शुक्ला के निर्देशानुसार, बूंदी, कोटा और टोंक से कुल 10 सतर्कता जांच टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने अधिशाषी अभियंता (खंड-प्रथम) आर. के. बैरवा के नेतृत्व में संघन जांच की। जिससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में निगम के लगभग 105 अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। इन 10 टीमों ने लक्ष्मी विहार, बिबनवा रोड, माटुंदा रोड, महावीर कॉलोनी, पाइप फैक्ट्री, बायपास रोड, सब्जी मंडी, घसियारा मोहल्ला, मीरा गेट, कागजी देवरा, ब्रह्मपुरी सहित पूरे बूंदी शहर में कई स्थानों पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 88 उपभोक्ताओं के परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके परिणामस्वरूप उन पर कुल 18.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। यदि वे इस अवधि में जुर्माना जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ विद्युत थाना एपीटीपीएस बूंदी में कानूनी कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने का यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

यह भी पढ़े: 24 करोड़ रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

बूंदी जिले के उपभोक्ताओं और गैर-उपभोक्ताओं से विनम्र अपील की गई है कि जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है, वे तुरंत कनेक्शन लें और जिनके पास कनेक्शन है, वे अतिरिक्त उपकरण लगाकर बिजली चोरी करने से बचें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Fastag Pass: Get your car out of any toll for just 15 rupees, Gadkari's big announcement; Highway commuters are in for a treat

Fastag Pass: 15 रुपये में क‍िसी भी टोल से न‍िकालो कार, गडकरी का बड़ा ऐलान; हाइवे पर चलने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले

Gendoli and Faulai irrigation project is a strong step towards the resolution of 'water to every farm' - Birla

गेण्डोली और फौलाई सिंचाई परियोजना 'हर खेत तक पानी' के संकल्प की दिशा में सशक्त कदम - बिरला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN