CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा कांग्रेस में शामिल, प्रियंका गांधी ने कराई घर वापसी, समर्थकों ने किया खुशी का इज़हार

2 वर्ष ago
in bundi
0
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा कांग्रेस में शामिल, प्रियंका गांधी ने कराई घर वापसी, समर्थकों ने किया खुशी का इज़हार
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बून्दी। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व बून्दी की पूर्व विधायक ममता शर्मा व पुत्र समृद्व शर्मा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद, अशोक गहलोत- सचिन पायलट जिंदाबाद, हमारी नेता कैसी हो ममता शर्मा जैसी हो के नारे लगाए। उन्होंने आज झुंझुनूं में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की पुनः सदस्यता ली। प्रियंका गांधी ने ममता शर्मा व उनके साथ पुत्र समृद्ध शर्मा को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की सभा में ममता शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने पोस्ट वायरल हुई वैसे सियासत का पारा चढ़ गया। हर तरफ तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद ममता समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता की पुनः घर वापसी पर काफी खुश नजर आ रहे थे और एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ममता शर्मा की घर वापसी पर चौगान दरवाजे पर आतिशबाजी चलाकर खुशी का इज़हार किया।

आतिशबाजी करने वालों में पूर्व सभापति डॉ. हिना अगवान, गोपाल दाधीच, मनोज शर्मा, हेमन्त सिंह गौड़, औराक नैय्यर, लियाकत अली लिक्कू, मुकेश गुर्जर जितेन्द्र शर्मा, रविन्द्र चतुर्वेदी, महेश पाटोदी, सलीम टेंट, रामराज सिंह, रफीक भाई, डॉ. जुनैद, संजय पुरी, हरीश कपूर, पुर्व महा सचिव इश्तियाक अली, आशा शर्मा, आशा गंगवाल, हनुमान सोनी, वाहिद भाई, गुरूमुख सिंह, नुमान भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा की प्रतिक्रिया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रही बूंदी की पूर्व विधायक ममता शर्मा को कांग्रेस में शामिल करने पर राजस्थान बीज निगम के निदेशक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि बूंदी के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के निर्णय के साथ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने जो निर्णय लिया है वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने वाला है। वहीं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने बूंदी की पूर्व विधायक राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस-भाजपा की तीसरी सूची देगी जोर का झटका! दोनों दलों में देरी की क्या है वजह, चर्चाओं का बाजार गर्म

शर्मा की कांग्रेस में वापसी पर समर्थकों ने तालेड़ा में खुशी जाहिर की
कांग्रेस पार्टी में पूर्व विधायक ममता शर्मा की वापसी होने पर समर्थक व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर ममता शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। बूंदी विधानसभा क्षेत्र के जमीतपूरा, तालेड़ा, सुवांसा, बाजड़, अल्फानगर, डाबी, बरूंधन सहित कई गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला महासचिव शहाबुद्दीन जेड़ ने बताया कि पुर्व विधायक ममता शर्मा की कांग्रेस में वापसी होने पर बूंदी विधानसभा में कांग्रेस मजबूत होगी और कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत रखने का कार्य करेंगे। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव शहाबुद्दीन जेड़, महासचिव नरेंद्र पुरी, दयाराम मेघवाल, रामस्वरूप श्रंगी, पूर्व पार्षद अफताब भाई, बृजेश शर्मा, पूर्व सरपंच मोहन मेहर, अरबाज खान, मोनू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post
Cylinder for Rs 500, Rs 10 thousand per year for women, Gehlot gave guarantee in the presence of Priyanka Gandhi

500 रुपए में सिलेंडर, महिलाओं को साल में 10 हजार रुपए, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गहलोत ने दी गारंटी

BJP ने 11- कांग्रेस ने 15 टिकट परिवारवाद में ही बांट दिए, ये हैं वंशवाद फैलाने वाले नेता

BJP ने 11- कांग्रेस ने 15 टिकट परिवारवाद में ही बांट दिए, ये हैं वंशवाद फैलाने वाले नेता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN