CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बेखौफ बजरी माफिया ने पुलिस की बोलेरो पर चढ़ाया अवैध बजरी से भरा डंपर

2 वर्ष ago
in CRIME, JODHPUR
0
Fearless gravel mafia loaded dumper full of illegal gravel on police Bolero
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जौधपुर। बेखौफ बजरी माफिया के हौंसले किस कदर बुलन्द हो गए हैं कि वह किसी पर भी हमला करने से नहीं चूकते। इसकी एकबानगी रविवार तड़के बेरु गांव में भारतमाला ओवर ब्रिज के पास देखने को मिली। पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए चालक ने बजरी से भरे डंपर से पुलिस की बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी (Police’s Bolero camper hit by a dumper filled with gravel)। ओवर ब्रिज की स्लिप लाइन में फंसने से पुलिस की बोलेरो चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ। वहीं चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार रविवार तड़के धुंधाड़ा से अवैध बजरी भरकर एक डम्पर रवाना हुआ। झंवर थाना पुलिस ने डंपर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक डंपर को भगा ले गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो चालक केरू की तरफ डंपर भगाने लगा, जिसकी सूचना सूरसागर थाना पुलिस को दी गई। बेरू गांव में भारतमाला ओवर ब्रिज की स्लिप लाइन पर डंपर चालक ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए डंपर को तेज रफ्तार में बैक लेना शुरू किया।

जिसके बाद पुलिस चालक ने बचने के लिए सरकारी बोलेरो को भी बैक लेने की कोशिश की, लेकिन स्लिप लाइन में बोलेरो फंस गई और बजरी से भरे डम्पर ने पुलिस की बोलेरो को टक्कर मार दी। कैंपर का एक टायर नाले में फंस गया, जिसकी वजह से पुलिस की बोलेरो निकल नहीं पाई। डंपर की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर हो गई। उसमें सवार चालक व अन्य पुलिसकर्मियों ने समय पर बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़े:  राजस्थान में घने कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

डम्पर जब्त, चालक फरार
सहायक पुलिस आयुक्त अशोक आंजना ने बताया कि पुलिस बोलेरो को टक्कर मारकर चालक डंपर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। डंपर थाने लाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। दो-तीन क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बोलेरो को भी थाने लाया गया। डंपर चालक के खिलाफ सूरसागर थाने में जानलेवा हमला और राजकार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
In Alwar, three constables raped a woman for a year, case registered after complaint to SP

अलवर में तीन कांस्टेबलों ने महिला से एक साल तक किया रेप, SP से शिकायत के बाद केस दर्ज

Driver died of heart attack while driving roadways bus, operator averted a major accident by applying brakes, 15 passengers were on board

रोडवेज बस चलाते ड्राइवर की हार्टअटैक से मौत, परिचालक ने ब्रेक लगाकर टाला बड़ा हादसा, सवार थे 15 यात्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN