CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दशहरा मैदान बनेगा भक्ति धाम, 2 जुलाई से मुरलीधर जी महाराज की वाणी में बहेगी श्रीराम कथा की अमृत धारा

11 महीना ago
in KOTA
0
Dussehra ground will become Bhakti Dham, from July 2, the nectar of Shri Ram Katha will flow in the voice of Murlidhar Ji Maharaj
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों, त्याग, सेवा और धर्म की प्रेरणा को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्रीराम कथा महोत्सव” का भव्य आयोजन आगामी 2 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच, कोटा में किया जाएगा। श्रीराम कथा सेवा समिति की संरक्षक डॉ. अमिता बिरला ने बताया कि इस पावन प्रसंग पर पूज्य संत श्री मुरलीधर जी महाराज की अमृतवाणी में श्रीराम कथा श्रवण का पुण्य अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। कथा से एक दिन पूर्व 1 जुलाई को पूज्य महाराज श्री कोटा की धरती पर पधारेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत करेंगे।

यह श्रीराम कथा महोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह कोटा शहर में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता की एक नई लहर का संचार करेगा।

उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा महोत्सव के प्रथम दिवस पर रामचरितमानस के माहात्म्य का वर्णन किया जाएगा, अगले दिन पार्वती-शिव विवाह और श्रीराम जन्म के कारण, तीसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव का उल्लासमय आयोजन होगा, जिसमें प्रभु की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार जैसे करुणा से ओतप्रोत प्रसंगों का भावमय वर्णन किया जाएगा। चौथे दिन जनकपुरी में धनुष भंग, पांचवे दिन श्रीराम-लक्ष्मण और परशुराम संवाद, छठे दिन श्रीसीता-राम विवाह का मंगल प्रसंग, सातवें दिन श्रीराम वनवास और केवट प्रसंग का मार्मिक चित्रण होगा। आठवें दिन भरत मिलाप और श्रीराम-भरत संवाद जैसे हृदयस्पर्शी प्रसंग होंगे। महोत्सव के अंतिम दिन रामराज्य की स्थापना का चित्रण किया जाएगा, जिसमें आदर्श शासन, लोककल्याण और नीति आधारित राजधर्म का स्वरूप सामने आएगा।

यह भी पढ़े:  बूंदी में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा इनफर्टिलिटी और स्त्री रोग परामर्श कैंप का आयोजन

श्री राम कथा महोत्सव के आयोजक अशोक जाजोदिया ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन को भव्य और सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु समर्पित टीम कार्यरत है। कथा के दौरान श्री सालासर सेवा समिति की ओर से चरण पादुका सेवा की जाएगी। श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार की परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं को पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान मीरा बजारी, आनन्द जाजोदिया,राजीव बजारी, के.के. तिवारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Bundi Sadar Police arrested 21 people under the area domination campaign

बूंदी सदर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 21 जनो को किया गिरफ्तार

Highway robbery exposed, 4 vicious criminals arrested, goats and cash were looted

हाईवे पर लूट का खुलासाः 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, बकरे और नकदी लूटे थे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN