CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दोस्त की निकासी में नाचने को लेकर हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत, एक घायल, युवती ने किया सुसाइड

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Dispute over dancing in friend's house, youth dies in knife attack, one injured, girl commits suicide
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के सींता गांव में एक दोस्त की निकासी के दौरान दोस्तों के बीच नाचने को लेकर हुए विवाद (Disputes between friends over dancing) में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत (A young man died in a knife attack) हो गई है। जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। घायल का कोटा एमबीएस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात्रि को सींता गांव में सचिन नमक युवक की निकासी निकल जा रही थी, जिसमें कोटा से सचिन के दोस्त अमन, गणेश व अन्य निकासी में शामिल होने आए थे। निकासी में नाचने के दौरान सींता गांव के रहने वाले कुंभराज मेघवाल और बालिता निवासी कमल केवट का अमन और गणेश के साथ नाचने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में मारपीट और चाकू बाजी की घटना हो गई। जिसमें अमन सिंह राजपूत पुत्र प्रेम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कोटडी जिला कोटा, गणेश पुत्र गोवर्धन 20 वर्ष निवासी संजय नगर कोटा घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां दौरान उपचार अमन राजपूत की रात को ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घायल युवक के पर्चा बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : भैंसो से भरी मेटाडोर और कार की आमने-सामने से भिड़ंत में दो जनों की मौत, तीन जने घायल

युवती ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
वहीं जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में एक युवती ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय सरोज पुत्री रामकुमार प्रजापत निवासी छतरी का चौक कापरेन ने रात्रि को मकान के बाहर बनी दुकान में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी है। मृतक का पिता हवाई का काम करता है जो रात्रि डेढ़ 2 बजे किसी आयोजन में काम करके लौटा था, उस वक्त गांव में ही कोई बिंदौरी निकल रही थी जिसे परिजनों सहित युवती ने देखा था, यानी 2 बजे तक लड़की सही हालत में थी। लेकिन इसके बाद अचानक ऐसा क्या हुआ की चून्नी से फांसी के फंदे पर झूल गई। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Cheating of Rs 11 lakh 51 thousand in the name of doubling the money, both the impostors ran away after rendering the victim unconscious

रूपये दोगुने करने के नाम पर 11 लाख 51 हजार की ठगी, पीडित को बेहोश कर फरार हुए दोनो ढ़ोंगी महाराज

Accused of raping minor victim sentenced to life imprisonment

नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN